- Back to Home »
- International News »
- पाकिस्तान से आजादी के लिए बलूचिस्तान में बलूच लोग सड़कों पर उतरे,भारत और पूरी दुनिया से किया आग्रह
Posted by : achhiduniya
14 May 2025
पाकिस्तान के
कब्जे वाले बलूचिस्तान में बलूच लोग सड़कों पर हैं और यह उनका राष्ट्रीय फैसला है
कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है और दुनिया अब और मूकदर्शक नहीं रह सकती। बलूच
नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को क्षेत्र में दशकों से हो रही हिंसा,
जबरन गायब किए जाने
और मानवाधिकारों के उल्लंघन का हवाला देते हुए पाकिस्तान से आजादी की घोषणा की और
एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने
अपना राष्ट्रीय फैसला दे दिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। मीर यार ने
लिखा-तुम मारोगो, हम निकलेंगे। हम नस्ल बचाने निकले हैं,
आओ हमारा साथ दो। उन्होंने
भारतीय नागरिकों, खास तौर पर मीडिया,
यूट्यूबर्स
और बुद्धिजीवियों से बलूचों को पाकिस्तान के अपने लोग कहने से बचने का आग्रह किया।
अपने ट्वीट में उन्होंने कहा- प्रिय भारतीय देशभक्त मीडिया,
यूट्यूब साथियों,
भारत की रक्षा के
लिए लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सुझाव दिया जाता है कि वे बलूचों को पाकिस्तान के
अपने लोग न कहें। हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलूचिस्तानी हैं। पाकिस्तान के अपने
लोग पंजाबी हैं, जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का सामना
नहीं किया है। मीर यार बलूच ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर (पीओके) पर
भारत के रुख का भी पूरा समर्थन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान
पर इस क्षेत्र को खाली करने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया।
मीर यार ने कहा,बलूचिस्तान भारत द्वारा पाकिस्तान को
पीओके खाली करने के लिए कहने के फैसले का पूरा समर्थन करता है। अंतरराष्ट्रीय
समुदाय को पाकिस्तान से आग्रह करना चाहिए कि वह ढाका में अपने 93,000
सैन्यकर्मियों के
आत्मसमर्पण के एक और अपमान से बचने के लिए तुरंत पीओके छोड़ दे। भारत पाकिस्तानी
सेना को हराने में सक्षम है और अगर पाकिस्तान ने कोई ध्यान नहीं दिया तो केवल
पाकिस्तानी लालची सेना जनरलों को ही रक्तपात के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए
क्योंकि इस्लामाबाद पीओके के लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
उन्होंने बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए भारत और वैश्विक समुदाय से मान्यता और
समर्थन का आह्वान भी किया।