- Back to Home »
- Crime / Sex »
- NIA की बड़ी कार्रवाई प्रमुख खालिस्तानी आतंकवादी शिकंजे में
Posted by : achhiduniya
12 May 2025
एनआईए [राष्ट्रीय
जांच एजेंसी] ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर खालिस्तानी आतंकवादी साजिश के एक
मामले में पंजाब के लुधियाना निवासी कश्मीर सिंह गलवाड्डी को बिहार के मोतिहारी से
पकड़ लिया। इसमें कहा गया है कि कश्मीर सिंह नाभा जेल से भागने के बाद से रिंदा
सहित घोषित खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार
किया गया आतंकी विदेशी बब्बर खालसा आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा से
जुड़ा था। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। गिरफ्तार आतंकी का नाम कश्मीर
सिंह गलवाड्डी है और वह 2016 में नाभा जेल ब्रेक के दौरान भागने वाले
दुर्दांत अपराधियों में से एक था। दिल्ली में
एनआईए की विशेष अदालत ने 2022
के आतंकी साजिश
मामले में कश्मीर सिंह को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था और पिछले कुछ वर्षों में
उसके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए थे। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी
में सहायक सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया था। नाभा जेल ब्रेक 27 नवंबर 2016
को पंजाब के पटियाला
जिले में स्थित नाभा हाई-सिक्योरिटी जेल में हुई एक सनसनीखेज घटना थी,
जिसमें 10
हथियारबंद हमलावरों
ने जेल पर हमला कर छह खतरनाक कैदियों को मुक्त करा लिया। यह भारत में जेल सुरक्षा
के इतिहास में एक बड़ी चूक मानी जाती है।