Posted by : achhiduniya 10 June 2025

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बलात्कार की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सरकार पर हमला बोला। दास ने कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट में हुई है और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में आदिवासी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, यह राज्य के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा शासित राज्य में आदिवासी बेटियां असुरक्षित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर मूकदर्शक बनी हुई है। दास ने इस 
घटना पर त्वरित न्याय की मांग करते हुए कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित लड़की को मुआवजा दिया जाना चाहिए। झामुमो ने रघुवर दास के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता तनुज खत्री ने कहा,गोड्डा में हुई घटना दिल दहला देने वाली है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। खत्री ने यह भी कहा कि यह घटना एक राष्ट्रीय शर्मिंदगी है, लेकिन रघुवर दास द्वारा इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करना दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि दास अपने अवसरवादी बयानों से अपराधियों का हौसला बढ़ा रहे हैं और कानून लागू करने वाली एजेंसियों का मनोबल गिरा रहे हैं

खत्री ने यह भी याद दिलाया कि झारखंड के लोग रघुवर दास के शासनकाल के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों को नहीं भूल सकते हैं। झामुमो ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी समुदायों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराधी को बचने नहीं दिया जाएगा। दरअसल, झारखंड के गोड्डा जिले में एक आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप की घटना ने राज्य में सियासी तूफान ला दिया है। रविवार को गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र में शौच के लिए बाहर गई 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ कथित रूप से 10 लोगों ने रेप किया। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -