Posted by : achhiduniya 21 June 2025

आईटीएम कॉलेज के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र शशांक पांडेय, आलोक गुप्ता, शिवेश पांडेय, इलमा अहमद और दिशा चौधरी और आलोक गुप्ता मिलकर प्लेन रडार अलार्म सिस्टम बनाया है। आलोक ने बताया कि उन्होंने समाचारों में कई बार ऐसी दुखद घटनाओं के बारे में पढ़ा, जिनमें विमान दुर्घटनाओं के कारण न केवल यात्रियों, बल्कि जमीन पर मौजूद निर्दोष लोगों की भी जानें चली गईं। इन्हीं घटनाओं से व्यथित होकर उन्होंने यह प्रण लिया कि तकनीक का प्रयोग केवल मशीनों को स्मार्ट बनाने तक सीमित न होकर, मानव जीवन की रक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए भी होना चाहिए। शशांक पांडेय और शिवेश पांडेय ने बताया कि प्लेन रडार अलार्म सिस्टम उन विशेष परिस्थितियों के लिए डिजाइन की गई है, जब विमान किसी तकनीकी खराबी, ईंधन की कमी या अन्य कारणों से नियंत्रण खो देता है और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगता है इस स्थिति में यह प्रणाली सैटेलाइट डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग करते हुए संभावित प्रभाव क्षेत्र का तत्काल विश्लेषण करती है वहां मौजूद लोगों को 
अलर्ट सायरन, मोबाइल नोटिफिकेशन और अन्य स्थानीय चेतावनी प्रणालियों के माध्यम से सतर्क कर देती है, जिससे लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकेंछात्रा इलमा अहमद ने बताया कि इस सिस्टम की विशेषता है कि जैसे ही कोई विमान असंतुलन की स्थिति में आता है या क्रैश मोड में प्रवेश करता है, पायलट के पास एक सहज इमरजेंसी एक्टिवेशन विकल्प होता है।  इसे सक्रिय करते ही प्रणाली संभावित दुर्घटना क्षेत्र की पहचान कर लेती है और तत्काल सतर्कता तंत्र को सक्रिय कर देती है, जिससे नीचे मौजूद नागरिक समय रहते चेतावनी प्राप्त कर सकें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। छात्रा दिशा चौधरी ने बताया कि इस सिस्ट को तैयार करने में चार दिन का समय और लगभग 80 हजार रुपये का खर्च आया है। 
इस तकनीक को विकसित करने में उन्होंने लॉन्ग रेंज हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो सिग्नल, रडार एंटीना, अलार्म, स्विच, जीपीएस, मोटर, ट्रांसमीटर-रिसीवर आदि आधुनिक यंत्रों और तकनीकों का उपयोग किया है। संस्थान के निदेशक डॉ. एन.के.सिंह ने कहा कि इस प्रकार की तकनीकी खोजें न केवल आईटीएम गीडा की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी प्रमाणित करती हैं कि हमारे छात्र नवाचार के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संस्थान भविष्य में भी छात्रों को नवाचार के लिए आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि वे राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ सकें। गोरखपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने प्लेन रडार अलार्म सिस्टम तकनीक विकसित की है। यह तकनीक विशेष रूप से आपातकालीन हवाई दुर्घटनाओं की स्थिति में पायलट को सटीक निर्णय लेने और जमीन पर मौजूद नागरिकों को समय रहते सतर्क करने में सहायक होगी। [साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -