Posted by : achhiduniya 03 June 2025

Covid-19  कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को भारी मुश्किल में डाल दिया था। इससे लाखों लोग मारे गए थे। उस समय भारत में व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था। लोगों को सबसे ज़्यादा कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई थीं। कुछ लोगों ने रूसी स्पुतनिक वैक्सीन भी ली थी,लेकिन क्या दो-तीन साल पहले ली गई वैक्सीन मौजूदा वैरिएंट के ख़िलाफ़ कारगर होगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महाराष्ट्र के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अविनाश भोंडवे ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दो डोज़ के साथ बूस्टर डोज़ ली है, उन्हें थोड़ा फ़ायदा ज़रूर होगा। उन्होंने कहा,ये टीके पहले कोविड वायरस के ख़िलाफ़ बनाए गए थे। वे टीके मूल वायरस के ख़िलाफ़ पूरी तरह से असरदार नहीं थे। डॉक्टर कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि वैक्सीन लगने के बाद आपको कोरोना का संक्रमण नहीं होगा,लेकिन 
संक्रमित होने पर लक्षण मामूली हो सकते हैं। हालांकि जिन लोगों ने टीके की दोनों डोज़ और बूस्टर डोज़ ले ली है, उनमें लंबे समय तक इम्यूनिटी बनी रह सकती है,लेकिन जिन्होंने केवल सिर्फ़ एक या दो डोज़ ली है उनकी इम्यूनिटी कम हो सकती है। डॉ.अविनाश भोंडवे ने कहा,कोरोना वैक्सीन से निश्चित तौर पर फ़ायदा होगा लेकिन केवल उन लोगों को लाभ होगा जिन्हें दो डोज़ और एक बूस्टर डोज़ मिली है। वहीं डॉ. अविनाश गावंडे का कहना है कि पहले की वैक्सीन मौजूदा वैरिएंट पर काम नहीं करेगी। 
उनके मुताबिक़,कोरोना के ख़िलाफ़ हर साल टीका लगवाना फ़ायदेमंद होगा। इसके लिए हर साल नए टीके विकसित करने होंगे, क्योंकि नए वैरिएंट पर पुराने टीके काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, जिस तरह एक साल पहले दिया गया इन्फ्लुएंज़ा का टीका अगले साल किसी काम का नहीं रहता और नया टीका विकसित करना पड़ता है, उसी तरह अगर कोरोना पर पूरी तरह से काबू पाना है तो नए टीके विकसित करने होंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर कुछ लोगों में पुराने टीकों से इम्यूनिटी बनी हुई है तो इससे मौजूदा वैरिएंट से लड़ने में मदद मिलेगी। अविनाश भोंडवे का कहना है कि रिसर्च महंगी होने की वजह से नया टीका बनाना संभव नहीं लगता। डॉक्टरों के अनुसार इन्फ्लुएंज़ा वायरस लगातार म्यूटेट करता रहता है
, इसलिए हर साल इसका नया टीका जारी किया जाता है। अविनाश भोंडवे ने कहा,कोरोना के नए वैरिएंट आते रहेंगे। इसलिए हर बार नया टीका बनाना संभव नहीं है क्योंकि रिसर्च में बहुत ख़र्च होता है।
डॉक्टर कहते हैं कि यह सही है कि हर साल जब वायरस का कोई वैरिएंट सामने आता है तो उसके लिए वैक्सीन बनाई जानी चाहिए। डॉ. अविनाश गावंडे ने कहा कि इस बार नई लहर की आशंका कम है. इसके पीछे वो तीन कारण बताते हैं। पहला, हमारे देश में बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसलिए, कुछ लोगों में इस वैरिएंट से लड़ने के लिए कम से कम कुछ इम्यूनिटी तो है। दूसरा, हालांकि यह वैरिएंट तेज़ी से फैल रहा है,लेकिन इसकी गंभीरता कम है। भले ही यह कई लोगों के साथ हो लेकिन यह जल्द ही ठीक हो जाएगा इसलिए उन्होंने कहा कि पहले जैसे हालात नहीं होंगे। तीसरा, अगर कोई व्यक्ति इस वैरिएंट से संक्रमित भी हो तो भी उसे पता नहीं चलता क्योंकि रोग की गंभीरता कम होती है। हालांकि इस वैरिएंट से संक्रमित होने के बाद व्यक्ति के शरीर में इस वैरिएंट से लड़ने के लिए इम्यूनिटी विकसित हो सकती है। डॉ.अविनाश गावंडे का कहना है कि नया वैरिएंट जेएन.1 ओमिक्रॉन का एक सब- वैरिएंट है। हालांकि इसके लक्षण हल्के हैं, यह गंभीर नहीं है, इसलिए अस्पताल में भर्ती मरीज़ों की संख्या भी कम नज़र आ रही है। वो कहते हैं,लेकिन इस वैरिएंट में मरीज़ों की संख्या बढ़ती भी है तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी कि ज़्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़े। क्योंकि इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं। मृत्यु दर भी कम है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि कोरोना की नई लहर आएगी,लेकिन जिन लोगों को पहले से ही दूसरी बीमारियां हैं उन्हें चिंता करने की ज़रूरत है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मिडिल ईस्ट संकट-दिल्ली के होटलों और रेस्तरां को मिली छूट, कोयला और बायोमास से पका सकेंगे खाना।@ कर्नाटक-स्कूल कैंपस में छात्रा को कोबरा ने काटा, टीचर ने चूस कर निकाला सांप का जहर, बच गई जान।@ पंजाब की धरती उपजाऊ, लेकिन यहां नफरत की राजनीति के बीज कभी नहीं उगेंगे-CM भगवंत सिंह मान।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान।@ गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव।@ मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित।@ ईरान से मिशन रेस्क्यू तेज, कश्मीरी छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा, जल्द होगी वतन वापसी।@ 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ।@ खेती पर नहीं पड़ेगा युद्ध का साया! यूरिया से लेकर DAP तक का बंपर स्टॉक मौजूद, सरकार की फुल प्रूफ तैयारी।@ दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला निकला अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी, जेल से छूटकर चला रहा था बाइक टैक्सी।@ हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट जंग की मार, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब अकासा की उड़ान भी हुई महंगी।@ कक्षा 1 के मासूम पर प्रधानाचार्य का जुल्म! देरी से आने पर 2 घंटे कड़ी धूप में खड़ा रखा, अब केस दर्ज।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -