Posted by : achhiduniya 06 June 2025

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ आरसीबी के पहले आईपीएल जीतने के बाद जश्न के दौरान हुई थी। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। पीड़ितों के परिवारों ने भगदड़ के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया है। जश्न के दौरान भगदड़ होने से 11 लोगों की मौत के बाद भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके कुछ घंटों बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों में गैर इरादतन हत्या भी शामिल है। एफआईआर के अनुसार, आरसीबी फ्रेंचाइजी ने सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं लेने के बावजूद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा कर लोगों को आमंत्रित किया। 
गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरसीबी टीम, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ के मामले में चार लोगों को पकड़ा है। इनमें से आरसीबी के मार्केंटिंग हेड को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मार्केंटिंग हेड निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में था। कर्नाटक पुलिस ने उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। 
निखिल को सुबह करीब 6.30 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। निखिल के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सदस्य सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को भी हिरासत में लिया गया है। सुनील उपाध्यक्ष के पद पर हैं और डीएनए के लिए आईपीएल कार्यक्रम संभालते हैं। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के दो अधिकारी, सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। उन्हें खोजने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि वे अपने घरों में नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अक्षय के नेतृत्व में केंद्रीय अपराध शाखा ने रात भर अभियान चलाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आज अपराध जांच विभाग को सौंपा जा सकता है। गुरुवार को सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -