Posted by : achhiduniya 14 June 2025

कांग्रेस नेता की संपत्तियों को जब्त करने के लिए आदेश धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी किया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि जब्त की गई संपत्तियों में कवासी लखमा के नाम पर रायपुर में एक आवासीय घर और उनके बेटे हरीश कवासी के नाम पर सुकमा में एक घर शामिल है। इन संपत्तियों की कीमत 6.15 करोड़ रुपये है। यह पहली बार है जब संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन विरोधी कानून के तहत किसी राजनीतिक दल की संपत्ति जब्त की है। डी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता कवासी लखमा की कई संपत्तियां जब्त की हैं। खास बात यह है कि ईडी ने कांग्रेस का सुकमा जिला मुख्यालय भी 
जब्त कर लिया है। यह भवन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नाम पर है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस भवन घोटाले के पैसों से बना था। ईडी ने कवासी लखमा के बेटी की भी कई संपत्तियां जब्त की हैं। कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान कथित तौर पर 2100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ था। इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संपत्तियां जब्त की गई हैं। ईडी ने कहा,कवासी लखमा को शराब घोटाले से हर महीने 2 करोड़ रुपये मिल रहे थे और इस तरह से उन्होंने 36 महीनों में 72 करोड़ रुपये अवैध तरीके से कमाए। जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए, जिससे पता चला कि इन संपत्तियों के निर्माण में कवासी लखमा द्वारा नकदी का उपयोग किया गया। इसने आरोप लगाया कि कांग्रेस भवन के निर्माण में 68 लाख रुपये की नकदी का उपयोग किया गया, हरीश लखमा के घर के निर्माण में 1.40 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया और रायपुर में अपने (कवासी लखमा) घर के निर्माण में 2.24 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया। 
ईडी ने आरोप लगाया है कि अवैध शराब व्यापार से कमाए गए पैसे का उपयोग सुकमा में कांग्रेस कार्यालय के निर्माण के लिए किया गया था। रायपुर में कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईडी की कार्रवाई भाजपा की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी सुकमा में कार्यालय के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए गए एक-एक पैसे का रिकॉर्ड पेश करेगी। 72 वर्षीय कवासी लखमा कोंटा विधानसभा सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके हैं। हरीश लखमा सुकमा में पंचायत अध्यक्ष हैं। एजेंसी ने दिसंबर 2024 में रायपुर, सुकमा और धमतरी जिलों में लखमा के ठिकानों पर छापेमारी की थी। वरिष्ठ लखमा को ईडी ने जनवरी में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -