- Back to Home »
- State News »
- UP का “ऑपरेशन मिट्टी” जाने क्या है...?
Posted by : achhiduniya
14 June 2025
प्रयागरज के
गंगा पार इलाके में अवैध रूप से JCB से मिट्टी का खनन करके मफिया इसे लगातार
बेच रहे थे। अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पुष्कर वर्मा क़ो मिली तो उन्होंने पहले
अपने स्तर से गोपनीय जांच कराई। जांच में खनन की बात सही निकली। खनन करने वालो क़ो
रंगे हाथ पकड़ने के लिए आईपीएस पुष्कर वर्मा ने थाने की फ़ोर्स के अलावा दूसरे थाने
की फ़ोर्स लेकर 30 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई। इस ऑपरेशन के पहले दिन आधी रात मे ADCP
पुष्कर वर्मा ने
पूरी टीम के साथ सराय मामरेज में दबिश देकर 11 लोगों क़ो
मिट्टी का अवैध खनन
करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने JCB,
ट्रैक्टर और कई बाइक
भी जब्त किया हैं। इस
ऑपरेशन से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है। टीम के साथ ADCP
पुष्कर वर्मा ने आधी
रात के बाद सराय मामरेज में रेड की और खनन वाले एरिया क़ो घेर कर 11
लोगों क़ो गिरफ्तार
कर लिया। मौके से 5 जेसीबी, 8 ट्रैक्टर, 3 बाइक भी ज़ब्त कर लिया। पकडे़ गए लोगों से
पुलिस ने पूछताछ की जिसमें खनन करने वाले कई खनन माफियाओं के नाम सामने आये हैं।
हालांकि इस रेड के बाद कई खनन माफिया घर छोड़ कर भाग निकले। पुष्कर वर्मा ने बताया की पकड़े गए लोगों
से पूछताछ में खनन की कई जानकारिया मिली हैं। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही और
भी गिरफ्तारियां होंगी। पुष्कर वर्मा ने बताया कि इस ऑपरेशन क़ो काफ़ी गोपनीय रखा
गया था।