Posted by : achhiduniya 10 June 2025

दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी बस्तियों को तोड़ने के मामले में आम आदमी पार्टी और सरकार के बीच घमासान छिड़ा हुआ है।  आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार गरीबों के आवास को उजाड़ रही है, लेकिन दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि उसने सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराया है। कोर्ट ने पिछले दिनों ही भूमिहीन कैंप से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इसके बाद तय हो गया था कि आने वाले दिनों में यहां भी बुलडोजर एक्शन देखने को मिलेगा। कोर्ट के आदेश के DDA ने नोटिस लगा दिया। यहां किसी भी वक्त बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि कालकाजी में भूमिहीन कैंप में बुलडोजर एक्शन से पहले बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। झुग्गी-झोपड़ी कैंप में घरों पर दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा बेदखली के नोटिस चिपकाए गए हैं, जिसमें अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों के भीतर जगह छोड़ने या कार्रवाई का 
सामना करने की चेतावनी दी गई है। आतिशी ने कहा,इन भूमिहीन कैंप में पिछले एक साल में तीन बार ध्वस्तीकरण अभियान चलाए गए हैं,इस साल मई और जून में और जुलाई 2023 में। कल भाजपा भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर चलाने जा रही है. आज वहां झुग्गी-झोपड़ी के लोग विरोध करने की योजना बना रहे थे, इसलिए भाजपा सरकार ने हजारों पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को तैनात किया। पूर्व सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,रेखा गुप्ता जी: आपने कहा था कि कोई झुग्गी-झोपड़ी नहीं तोड़ी जाएगी, है न? फिर इतनी बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ बल क्यों तैनात किया गया है? 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा था कि अधिकारी अदालतों द्वारा जारी किए गए ध्वस्तीकरण आदेशों के खिलाफ नहीं जा सकते हैं और इस बात पर जोर दिया कि विस्थापित निवासियों को आवास प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री का यह बयान विपक्षी पार्टी आप द्वारा दक्षिणी दिल्ली में बारापुला के पास मद्रासी कैंप झुग्गी बस्ती को ढहाने और शहर के अन्य हिस्सों में इसी तरह के ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर की गई आलोचना के बीच आई थी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वो कालकाजी के भूमिहीन कैंप में DDA की बुलडोजर कार्रवाई से पहले आज मंगलवार को झुग्गीवासियों से मिलने पहुंचीं थीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। आतिशी ने स्थानीय लोगों के साथ नारेबाजी की और डीडीए की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने आतिशी को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस वैन में बैठाकर ले जाया गया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -