Posted by : achhiduniya 02 June 2025

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा काफी खास होने वाली है। भगवान जगन्नाथ के रथ में रूसी सुखोई SU-30 MKI लड़ाकू विमान के टायर लगाए जाएंगे। रथ में पुराने हो चुके बोइंग-747 के पहियों के स्थान पर नए टायर की दो दशक से चल रही तलाश अब जाकर पूरी हो गई है। इस साल 27 जून को होने वाली शोभायात्रा में रथ की गति 1.4 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो सुखोई की 280 किलोमीटर प्रति घंटे की उड़ान गति से काफी अलग है। उम्मीद है कि भगवान की सालाना यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ेंगे। सालाना उत्सव का आयोजन करने वाली अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण चेतना सोसायटी (ISKCON) कोलकाता ने इस बदलाव की पुष्टि की है। कई सालों से यह टायर घिसे-पिटे थे, जो मूल रूप से जंबो जेट से मंगाए गए थे। भारतीय निर्माता 
एमआरएफ द्वारा आपूर्ति किए गए नए सुखोई टायर कोलकाता की उबड़-खाबड़ सड़कों पर बहुत ही स्मूथ तरीके से चलेगा। साल 1977 में लगाए गए मूल टायर, सेकंड-हैंड बोइंग-747 के पहिए थे। इन्हें इस्कॉन के एक सदस्य ने दान किया था। जब रथों का निर्माण पहली बार किया गया था। समय के साथ अब वे खराब हो गए हैं। उन्हें बार-बार मरम्मत की आवश्यकता पड़ती थी।  इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा कि हमने पहले डनलप से संपर्क किया। उन्होंने ये टायर बनाना बंद कर दिया था। कई सारी रिसर्च के बाद हमने पाया कि सुखोई टायर सबसे बेहतर विकल्प हैं।इसकी चुनौती को लेकर उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना कि नए टायर रथ के भारी वजन को संभाल सकें।
दास ने कहा,एक विशाल रथ के लिए वजन मापने का पैमाना ढूंढना एक बहुत बड़ा काम था। आखिरकार हम इसका वजन करने में कामयाब रहे और यह करीब नौ टन का रथ निकला है। यात्रा के दौरान रथ पर श्रद्धालुओं के वजन को ध्यान में रखते हुए, हमने महसूस किया कि टायरों को करीब 16 टन वजन सहने की जरूरत होगी। इसके लिए बोइंग के बाद अब सुखोई के टायर लगाए जाने हैं। चार टायरों के एक सेट की कीमत 1.80 लाख रुपए है, जिन्हें इस साल की शुरुआत में डिलीवर किया गया था। 24 किलोमीटर के ट्रायल रन से यह पुष्टि हुई कि सुखोई विमान के टायर बिना किसी समस्या के रथ का वजन संभाल सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -