Posted by : achhiduniya 04 July 2025

 
आज के डिजिटल जमाने में इंटरनेट और ऑनलाइन स्ट्लीमिंग ने दर्शकों के लिए फिल्में देखना बड़ा आसान बना दिया है।  जब फिल्में सीडी और डीवीडी में आने लगी तो उनकी पायरेसी शुरू हो गई। आज भी कई पायरेसी करने वाले खिलाड़ी देश और दुनिया में मौजूद हैं जो फिल्म थिएटर में रिलीज भी नहीं होती और उसकी पायरेटेड कॉपी मार्केट या फिर ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती हैं। ऐसा करना अपराध के श्रेणी में आता है। वहीं फिल्म उद्योग पायरेसी से काफी परेशान है। उसे हर साल करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है। फिल्मों की पाइरेसी एक बड़ी समस्या है और यह एक बड़ा अपराध भी है। इसके खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से नई रिलीज हुई फिल्मों को रिकॉर्ड करके पाइरेसी वेबसाइट्स को बेच रहा था। किरण कुमार नाम के इस आरोपी की पहचान पेशे से एसी तकनीशियन के तौर पर हुई है। माना जाता है कि अकेले 2024 में भारतीय फिल्म उद्योग को 3,700 करोड़ का बड़ा नुकसान पहुंचाने के पीछे किरण कुमार का हाथ है। पुलिस के मुताबिक, किरण को फिल्मों को रिलीज के दिन रिकॉर्ड करते हुए और उन्हें Movierulz और TamilMV जैसी कुख्यात पाइरेसी वेबसाइट्स पर वितरित करते हुए पकड़ा गया था। उनकी सबसे हालिया लीक फिल्म 'सिंगल' थी, जिसे रिलीज के तुरंत बाद ही पायरेट करके बेच दिया गया था। 
तेलुगु फिल्म चैंबर में एंटी-पाइरेसी सेल के प्रतिनिधि येरा मनिंद्र बाबू द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद गिरफ्तारी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो दिन पहले किरण कुमार को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि किरण कुमार की गतिविधियां सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं थी। फिल्मों को लीक करने में उसकी लगातार संलिप्तता ने कई भाषाओं में बॉक्स ऑफिस राजस्व पर जबरदस्त असर डाला है। चल रही जांच से और गिरफ्तारियां और नए खुलासे हो सकते हैं।



फिल्म उद्योग ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने पाइरेसी पर अंकुश लगाने और कंटेंट क्रिएटर्स के अधिकारों की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -