Posted by : achhiduniya 05 July 2025

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रवक्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संगठन जो भी फैसला लेगा वो सोच समझकर और पूरी चर्चा के बाद ही लेगा। जहां तक बात महिला की बात है तो पिछले 11 सालों में महिलाओं की स्थिति पर मोदी सरकर ने तो ध्यान दिया ही है। साथ ही पार्टी में महिलाओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। महत्वपूर्ण पदों पर भी महिलाओं को मौका दिया जा रहा है। BJP के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी, 2023 में ही समाप्त चुका है। उसके बाद से नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर कई तरह चर्चा हो रही है,लेकिन, अब बीजेपी किसी महिला को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 3 महिला नेता के नाम पर चर्चा चल रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 
आंध्र प्रदेश की पूर्व बीजेपी अध्यक्ष डी.पुरंदेश्वरी और तमिलनाडु की विधायक वानति श्रीनिवासन शामिल हैं। इनमें निर्मला सीतारमण आगे चल रही हैं। वित मंत्री निर्मला सीतारमण दक्षिण भारत से हैं। तमिलनाडु से होने के कारण, वह बीजेपी को दक्षिण में मजबूत करने में मदद कर सकती हैं। हाल ही में उन्होंने जेपी नड्डा और बीएल संतोष के साथ बैठक की, जिससे उनके नाम की चर्चा तेज हुई। पहली बार पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनीं और रक्षा मंत्रालय भी संभाल चुकी हैं। निर्मला सीतारमण पार्टी की एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता भी मानी जाती हैं। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में उनकी पकड़ मजबूत है। 
2019 से वित्त मंत्रालय संभाल रहीं हैं। सीतारमण ने केंद्र सरकार में लंबा अनुभव हासिल किया है। आंध्र प्रदेश बीजेपी की पूर्व अध्यक्ष रहीं हैं। डी.पुरंदेश्वरी भी इस दौड़ में मजबूत दावेदार मानी जा रहीं है। सूत्रों की माने तो पुरंदेश्वरी ने आंध्र प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी रणनीतिक क्षमता भी संगठन में परखी जा चुकी है। साथ ही डी. पुरंदेश्वरी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडु की साली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में एक और महिला नेता का नाम चल रहा है वह है वानति श्रीनिवासन। पार्टी उन्हें एक उभरती हुई तमिल नेता के रूप में स्थापित कर रही है। वनाथी, तमिलनाडु के कोयंबटूर दक्षिण से विधायक हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 1993 से बीजेपी के साथ जुड़ी वनाथी ने 2022 में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने वाली पहली तमिल महिला बनकर इतिहास रचा था। 2021 में उन्होंने कमल हासन को हराकर कोयंबटूर दक्षिण सीट जीती थी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -