Posted by : achhiduniya 16 July 2025

आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर से सटे इलाकों में आम लोगों और पुलिस ने हमारी काफी मदद की। हमने सरकार को एक प्रपोजल दिया है कि बॉर्डर एरिया में अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन की जरूरत है और आने वाले समय में 40 किलोमीटर बॉर्डर के दौरान होने वाले नए कंस्ट्रक्शन में अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन बनाया जाए। इसके लिए सरकार सब्सिडी का प्रावधान भी रखे। उनका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह देखने को मिला कि सिविलियन भी लड़ाई से दूर नहीं हैं। हाल ही में इजराइल और ईरान के बीच युद्ध में यह देखने को मिला। हमारा टारगेट युद्ध के दौरान यह भी रहता है कि 
सिविलियन को सुरक्षित रखा जाए और यदि बॉर्डर एरिया में अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन होंगे तो सिविलियन सेफ रह पाएंगे। दरअसल,राजधानी जयपुर मिलिट्री स्टेशन में आयोजित नेक्स्ट-जेनरेशन कॉम्बैट शेपिंग टुमारोज मिलिटरी टुडे नामक दो दिवसीय तकनीकी सेमिनार का आयोजन हुआ। इस मौके पर NATO देशों के विशेषज्ञों ने भी शिरकत की, जिससे वैश्विक दृष्टिकोण और अनुभवों का समावेश हुआ। इस मौके पर सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि सेमिनार में भारत में रक्षा शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था को और सशक्त बनाने को लेकर मंथन हुआ है। 
इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोनॉमस सिस्टम और मिलिट्री एकेडमी सिस्टम जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और समकालीन विषयों पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान एक बॉर्डर स्टेट है। पाकिस्तान से सबसे लंबा बॉर्डर राजस्थान का ही जुड़ा है। आर्मी की तरफ से डिफेंस कॉरिडोर बनाने का प्रपोजल राजस्थान में भी दिया गया है। अभी डिफेंस कॉरिडोर उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में है, यदि राजस्थान में डिफेंस कॉरिडोर बनता है तो सेना को सबसे अधिक फायदा होगा। इसे लेकर राज्य सरकार के साथ वार्ता चल रही है और राज्य सरकार का भी कहना है कि आने वाले 6 महीने में इसे लेकर एक पॉलिसी लाई जाएगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मिडिल ईस्ट संकट-दिल्ली के होटलों और रेस्तरां को मिली छूट, कोयला और बायोमास से पका सकेंगे खाना।@ कर्नाटक-स्कूल कैंपस में छात्रा को कोबरा ने काटा, टीचर ने चूस कर निकाला सांप का जहर, बच गई जान।@ पंजाब की धरती उपजाऊ, लेकिन यहां नफरत की राजनीति के बीज कभी नहीं उगेंगे-CM भगवंत सिंह मान।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान।@ गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव।@ मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित।@ ईरान से मिशन रेस्क्यू तेज, कश्मीरी छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा, जल्द होगी वतन वापसी।@ 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ।@ खेती पर नहीं पड़ेगा युद्ध का साया! यूरिया से लेकर DAP तक का बंपर स्टॉक मौजूद, सरकार की फुल प्रूफ तैयारी।@ दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला निकला अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी, जेल से छूटकर चला रहा था बाइक टैक्सी।@ हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट जंग की मार, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब अकासा की उड़ान भी हुई महंगी।@ कक्षा 1 के मासूम पर प्रधानाचार्य का जुल्म! देरी से आने पर 2 घंटे कड़ी धूप में खड़ा रखा, अब केस दर्ज।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -