Posted by : achhiduniya 29 July 2025

बिहार में मतदाता सूची के मसौदा प्रकाशन में लाखों लोग छूट जाते हैं, तो याचिकाकर्ता यह बता सकते हैं कि वे जीवित हैं और पात्र हैं। कोर्ट ने ज़ोर देकर कहा कि अगर बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता सूची से बाहर रखा जाता है, तो अदालत तुरंत हस्तक्षेप करेगी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची की पीठ ने मामले की सुनवाई की,एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने न्यायालय का ध्यान भारतीय चुनाव आयोग के इस कथन की ओर दिलाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन 
पुनरीक्षण के दौरान 65 लाख लोगों ने गणना फॉर्म जमा नहीं किए हैं। क्योंकि वे या तो मर चुके हैं या स्थायी रूप से कहीं और चले गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने पीठ के समक्ष चुनाव आयोग का प्रतिनिधित्व किया। पीठ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक प्राधिकरण है,इसलिए उसे कानून के अनुसार कार्य करना माना जाएगा तथा याचिकाकर्ताओं के वकील को आश्वासन दिया कि न्यायालय एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में उनकी सभी चिंताओं को सुनेगा। पीठ ने कहा,आपकी आशंका यह है कि लगभग 65 लाख मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। 
चुनाव आयोग 2025 की प्रविष्टि के संबंध में सुधार की मांग कर रहे हैं। हम एक न्यायिक प्राधिकारी के रूप में इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं। पीठ ने कहा कि वह मसौदा सूची से जुड़े मुद्दों पर याचिकाकर्ताओं की बात सुनेगी। 12 और 13 अगस्त को दलीलें सुनने के लिए मामले पर सुनवाई कर सकती है। द्विवेदी ने कहा कि 12 और 13 अगस्त को असली तस्वीर सामने नहीं आएगी, सिर्फ आपत्तियां होंगी और तस्वीर जस की तस रहेगी। एक याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सूची 1 अगस्त को जारी होगी और उन्हें यही तस्वीर चाहिए।



राजद सांसद मनोज झा का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि वे जानते हैं कि ये 65 लाख लोग कौन हैं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि चुनाव आयोग मसौदा सूची में नामों का उल्लेख करता है,तो कोई समस्या नहीं है। पीठ ने कहा कि अगर बड़े पैमाने पर बहिष्कार हुआ, तो हम तुरंत हस्तक्षेप करेंगे।  न्यायमूर्ति बागची ने कहा, बाहर लाएं और कहें कि ये 20 लाख लोग हैं, जो जीवित हैं और वे मतदाता हैं। द्विवेदी ने तर्क दिया कि आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी कि किसे खारिज किया गया है और किसे नहीं। द्विवेदी ने कहा, वरना, यह सब अटकलें ही रहेंगी। 1 अगस्त को सूची का मसौदा तैयार होगा और आपत्तियां, दावे और सुधार आवेदन दाखिल करने के लिए 30 दिन का समय होगा। प्रकाशन 30 सितंबर को होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -