- Back to Home »
- Crime / Sex »
- राहगीरों/भिखारियों के शुक्राणुओं से करवाती थी बच्चे पैदा डॉक्टर अथलुरी नम्रता
Posted by : achhiduniya
31 July 2025
हैदराबाद के
सिकंदराबाद में स्थित सृष्टि टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने इस सेंटर की संचालक और मुख्य आरोपी
डॉक्टर अथलुरी नम्रता (64), सरकारी डॉक्टर नरगुला सदानंदम (41)और दलालों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में हुई रेड में हैदराबाद टास्क फोर्स को
टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पर कई अनियमितताएं मिली हैं। सेंटर पर अवैध सरोगेसी और बच्चों की खरीद-ब्रिकी
का पता चला है। ये लोग सरोगेसी की आड़ में ऐसे लोगों को बच्चे मुहैया
कराता था,जिन्हें
किसी कारण बच्चे पैदा नहीं हुआ करते थे। यह गिरोह इन लोगों से लाखों रुपए की वसूली के बाद
उन्हें किसी गरीब की बच्चा खरीदकर
दे दिया
करता था। जांच में सामने आया
है कि ये गिरोह भिखारियों को शुक्राणु दान के बदले हजारों रुपए दिया करता था। यह गिरोह ऐसे कपल्स को टारगेट बनाता था,
जिन्हें किसी कारणवश बच्चा पैदा करने में
परेशानियां होती थी। उन्हें स्पर्म और
एग देकर सरोगेसी के जरिए अपना बच्चा पैदा करने की बात कहीं जाती थी। इसके बदले उनसे फीस के बदले लाखों रुपए भी लिए
जाते थे। ऐसे ही एक मामले
में डॉक्टर अथलुरी नम्रता ने राजस्थान के एक कपल से 35 लाख रुपए लेकर सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने
की बात बताई थी।
कुछ महीनों बाद उन्हें एक नवजात बच्चा दे दिया
गया। बच्चा लगातार बीमार रहने लगा। इस दौरान उन्हें एक डॉक्टर ने बच्चा का डीएनए
टेस्ट कराने की सलाह दी, जब बच्चे की डीएनए रिपोर्ट सामने आई तो वह हैरान
रह गए। उन्होंने पाया कि स्पर्म और एग देने के बाद
बावजूद ये बच्चा उनका नहीं था। ये
बच्चा एक मजदूर कपल का था, जिन्होंने पैसों के लिए अपना बच्चा बेचा था। कपल को पता चल गया कि उनके
साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद कपल ने
सिंकदराबाद के गोपालपुरम थाने में आरोपी डॉक्टर अथलुरी नम्रता और उनके सेंटर के
खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में
कार्रवाई करते हुए डॉक्टर नम्रता सहित 8 लोगों को अरेस्ट किया है।
जांच में सामने आया कि ये लोग अवैध तरीके से
ट्यूब बेबी सेंटर चला रहे थे। सेंटर
का लाइसेंस 2021 में
रद्द कर दिया था। डॉक्टर नम्रता के
खिलाफ पूर्व में भी प्रदेश के कई दिनों में 10 मामले में दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह के लोग अहमदाबाद के एक प्रजनन केंद्र से
जुड़े माने जा रहे हैं। इस क्लिनिक ने कथित
तौर पर राहगीरों और भिखारियों को भर्ती कर शुक्राणु दान के बदले 4,000
रुपये तक दिए।