Posted by : achhiduniya 16 July 2025

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे का कार्यकाल खत्म हो रहा है। अंबादास दानवे शिवसेना यूबीटी गुट से हैं। उनके कार्यकाल पर बोलते समय  सभागृह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से मजाकिया अंदाज में कहा कि उद्धव जी 2029 तक तो वहां (विपक्ष) आने का अपना स्कोप बचा नहीं, हां, आपको यहां आना है तो सोचा जा सकता है। हां, लेकिन उसका विचार भी अलग ढंग से करना होगा। जहां एक ओर स्थानीय निकाय के चुनाव में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की चर्चा शुरू हो चुकी है वहीं मुख्यमन्त्री के इस बयान के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना से बीजेपी की छवि लगातार धूमिल होती रही है। इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में विधानपरिषद 
में देवेंद्र फडणवीस के इस बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह बयान शिवसेना शिंदे के लिए भी एक चेतावनी है। गौरतलब है कि 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों ने बगावत कर दी थी,जिसके चलते तत्कालीन महाअघाड़ी के सीएम उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में नई सरकार बनी थी।





देवेंद्र फडणवीस उस सरकार में डिप्टी सीएम थे। 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी गठबंधन को भारी बहुमत मिला। चूंकि बीजेपी की सीटें शिवसेना से ज्यादा थीं इसलिए मुख्यमंत्री का पद बीजेपी के पास चला गया। देवेंद्र फडणवीस सीएम बन गए और एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम का पद मिला। हालांकि इस सरकार के दौरान शिवसेना शिंदे के विधायकों की कुछ ऐसी हरकतें सामने आईं जिसके चलते सरकार की किरकिरी हुई। सीएम फडणवीस ने भी साफ तौर पर चेतावनी दी कि लोग मर्यादा में रहकर काम करें अनुशासन बनाए रखें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'।@ बंगाल SIR की लड़ाई दिल्ली तक आई, लगातार दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- घुसपैठ के लिए केंद्र जिम्मेदार।@ किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ,टैरिफ डील पर सरकार के सूत्रों ने साफ की पूरी बात।@ राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर यार पर तकरार, BJP सांसदों ने जताई आपत्ति।@ शराब पीकर आए 15 साल के लड़के की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, पिता ने पब मालिक को ठहराया जिम्मेपदार।@ दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी बॉय ने एक कारोबारी की हेलमेट से पीट- पीटकर की हत्या।@ अभिमन्यु' प्रयोग-मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बनाए जाएंगे गर्भ संस्कार कक्ष’।@ दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से जुड़ेगा शहर का हर कोना।@ दुनिया देखेगी भारत के 'विक्रांत' की ताकत, 18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं।@ विभिन्न राज्यों में धर्मांतरण कानूनों की वैधता मामला-सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई।@ मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी शुरू, BJP ने तरुण चुग को नियुक्त किया पर्यवेक्षक।@ Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह।@ मुश्किलों में राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में सरेंडर करने का आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -