- Back to Home »
- Politics , State News »
- अवैध लाखों रोहिंग्या मुसलमान घुसपैठिए,बिहार की तरह पश्चिम बंगाल में हो SIR..भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी
अवैध लाखों रोहिंग्या मुसलमान घुसपैठिए,बिहार की तरह पश्चिम बंगाल में हो SIR..भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी
Posted by : achhiduniya
17 July 2025
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी भाजपा विधायकों के साथ राज्य विधानसभा से मुख्य
निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय तक मार्च निकाला। उन्होंने सीईओ मनोज कुमार
अग्रवाल से घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित
किया जा सके कि पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची
रोहिंग्या घुसपैठियों से मुक्त हो। अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल
में लगभग हर जगह रोहिंग्या मुसलमान हैं। हमने सीईओ से यह सुनिश्चित करने को कहा है
कि मतदाता सूची किसी भी रोहिंग्या घुसपैठिए से मुक्त हो। अगर बिहार में
रोहिंग्याओं को मतदाता सूची से हटाया गया है, तो बंगाल में भी ऐसा ही किया जाना
चाहिए। सुवेंदु अधिकारी ने कहा बिहार में जो कवायद (SIR) हो रही है, वह यहां भी होनी चाहिए। सुवेंदु
अधिकारी ने दावा किया कि लाखों रोहिंग्या मुसलमानों के नाम यहां की मतदाता सूची
में हैं,उन्हें हटाया जाना चाहिए। यह बंगालियों या बंगाली भाषा का
सवाल नहीं है। यह राष्ट्रीय हित का सवाल है। बंगाल को बचाना है। अधिकारी ने सीईओ से पारदर्शी संचालन
सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया और कहा कि सीईओ को राज्य सरकार और केंद्र सरकार
के 50 प्रतिशत
कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर रखने का अनुरोध करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ममता
बनर्जी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देश भर में बांग्ला भाषी लोगों को परेशान
करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने की नीति पर चलने का आरोप लगाया और चेतावनी दी
कि अगर उसने इस तरह की कार्रवाइयों पर तत्काल रोक नहीं लगाई तो उसे गंभीर राजनीतिक
परिणाम भुगतने होंगे। बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों में
अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग को प्रभावित कर
रही है। वह भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी लोगों पर कथित अत्याचार के खिलाफ
यहां वर्षा के दिन विरोध मार्च निकालने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।