Posted by : achhiduniya 04 August 2025

बीजेपी ने उन 6,000 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया है, जहां मुस्लिम आबादी का प्रभाव अधिक है। इन पंचायतों में मुस्लिम उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है। इसके तहत उम्मीदवारों को प्रशिक्षण, संसाधन और संगठनात्मक समर्थन प्रदान किया जाएगा। बीजेपी को उम्मीद है कि पंचायत स्तर पर मुस्लिम नेताओं की जीत से पार्टी की छवि में बदलाव आएगा और यह विधानसभा चुनाव में अतिरिक्त वोटों के रूप में परिणाम देगा। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक अविनाश मिश्र का मानना है कि बीजेपी 
के इस कदम को लागू करना इतना आसान नहीं होगा। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में उन मुस्लिम नेताओं को आगे लाना है, जो बीजेपी के विकास और समावेशी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा,हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मुस्लिम समुदाय भी बीजेपी के साथ जुड़े और विकास की मुख्यधारा में शामिल हो, ग्राम पंचायत चुनाव इस दिशा में पहला कदम है। दरअसल,भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक रणनीति को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 
पार्टी ने प्रदेश की लगभग 60,000 ग्राम पंचायतों में से 6,000 में मुस्लिम नेताओं को चिह्नित करने और उन्हें पंचायत चुनाव में उतारने की योजना बनाई है। इस पहल का मकसद 2027 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय के बीच अपनी पैठ बढ़ाना और वोट प्रतिशत में इजाफा करना है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने का दायित्व सौंपा गया है। बीजेपी के इस कदम को पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह अल्पसंख्यक समुदाय, खासकर मुसलमानों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाना चाहती है। पार्टी ने ग्राम पंचायत स्तर पर उन मुस्लिम नेताओं की पहचान शुरू कर दी है, जो स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली हैं और समुदाय में अच्छी पकड़ रखते हैं। इन नेताओं को पंचायत चुनाव में समर्थन देकर बीजेपी न केवल स्थानीय स्तर पर अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटरों का भरोसा भी जीतना चाहती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -