- Back to Home »
- State News »
- सनातन धर्म ने देश को पीछे खींचा भारत का नुकसान किया, जितेंद्र आव्हाड का विवादित बयान
Posted by : achhiduniya
03 August 2025
राकांपा शरद पवार गुट के
विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि सनातन धर्म की कुछ परंपराओं ने भारतीय समाज का
काफी नुकसान कर दिया है। सनातन धर्म जैसा कभी कोई धर्म था ही नहीं। हम हिंदू धर्म
के अनुयायी हैं, यही तथा
कथित सनातन धर्म था जिसने हमारे महान नायकों जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज के
राज्याभिषेक को चुनौती देते हुए उसे रोका था, और छत्रपति संभाजी महाराज जैसे वीरों को गलत
तरीके से प्रस्तुत किया गया था। उनका कहना है कि सनातन धर्म ने देश को पीछे खींचा
है। सनातन धर्म ने भारत का नुकसान किया है,उन्होंने यह भी दावा किया कि सनातन नाम से कोई
धर्म अस्तित्व में नहीं था, बल्कि हम सभी हिंदू धर्म के अनुयायी हैं। जितेंद्र
आव्हाड ने आगे कहा कि सनातन धर्म के कारण समाज में बदलाव लाने वाले कई सुधारकों को
कई तरह के अत्याचारों का सामना
करना पड़ा,इस सनातन धर्म के अनुयायियों ने
ज्योतिराव फुले की जान लेने की कोशिश की थी। सावित्रीबाई फुले पर रास्ते में
अपमानजनक ढंग से गोबर और गंदगी फेंकी गई थी। शाहू महाराज की हत्या के षड्यंत् भी
रचे गए थे। होय, सनातनी दहशतवाद मान्य
करावाच लागेल ! सनातनी दहशतवादाचे अस्तित्व आजचे नाही; तर, ते प्राचीन काळापासून आहे,भगवान बुद्धाला छळणारे हे सनातनी दहशतवादीच होते। बौद्ध
भिक्खूंना मारणारे तत्कालीन सनातनी दहशतवादीच होते। चार्वाकाला मारणारे सनातनी
दहशतवादीच होते। बसवेश्वरांना मारणारे। जितेंद्र आव्हाड ने डॉ.भीमराव आंबेडकर को लेकर कहा कि इस धर्म ने तो
उन्हें पानी पीने का और शिक्षा के अधिकार से भी वंचित रखा,उन्होंने फिर बाद में अन्याय और भेदभाव के खिलाफ
खुलकर आवाज उठाई और उन्होंने मनुस्मृति जैसे ग्रंथों की आलोचना की और उसे जला दिया।
यही नहीं, दमनकारी
नीतियों के खिलाफ आवाज भी उठाई।