Posted by : achhiduniya 02 August 2025

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 54 मिनट से ज्यादा भाषण देते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय देशवासियों को देते हुए इसे महादेव और मां गंगा को समर्पित करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने अपनी बहनों के सिंदूर का बदला ले लिया, जो कहा वह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कही। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए इसकी सफलता पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा और कांग्रेस की सवाल उठाने वाली राजनीति को देश हित में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आतंकवादियों के खात्मे से उनके आका रोते हैं तो दूसरी तरफ आतंकवादियों के हालात देखकर सपा और कांग्रेस के लोग रोते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र 
मोदी ने सबसे महत्वपूर्ण बात मंच से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी कही। जिस तरह से अमेरिका लगातार टैरिफ को लेकर भारत पर दबाव बना रहा है और हाल ही में उसने 25% टैरिफ निर्धारित करते हुए भारत को कई मामलों में आंख दिखाने की कोशिश की है, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसलिए हमें अब खुद अपने आप को मजबूत करना होगा और दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होने से पहले हमें स्वदेशी और स्वर फॉल लोकल पर ध्यान देना होगा। हमें यह प्रण करना होगा कि हम सिर्फ अपने देश में बना हुआ सामान खरीदें। 
देश में बने हुए सामानों का प्रयोग करें। जो हमारे देश के लोग सामान बनाने में पसीना और खून बहा रहे हैं, उसका हम सम्मान करें। यही उन लोगों के लिए करारा जवाब होगा. जिनकी वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं से गुजर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतवासियों को चाहिए कि मेड इन इंडिया लिखे हुए सामानों की ही खरीदारी करें। पीएम ने कहा कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है। 1.5 करोड़ बन चुकी हैं। यह आंकड़ा सुनकर विरोधी साइकिल लेकर भाग जाएंगे। यह बड़ा काम है, ड्रोन दीदी अभियान ने आमदनी बढ़ाई है। लैब से लैंड के मंत्र संग किसानों से सीधा संवाद हुआ है। कृषि राज्य का विषय हो,लेकिन केंद्र सरकार को लगा की हम खुद करेंगे और करोड़ों किसानों संग सीधा संवाद किया। पीएम ने कहा कि शिव का अर्थ होता है कल्याण। शिव का एक रूप रुद्र भी है।
सामने जब आतंक और अन्य होता है तब हमारे महादेव रुद्र रूप धारण करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का यही रुद्र रूप देखा है,भारत पर जो वार करेगा वह पाताल में भी नहीं बचेगा। पाकिस्तान अगर अब कोई पाप करेगा तो यूपी की ब्रह्मोस मिसाइल उसे तबाह कर देगी। पीएम ने कहा कि नागरिक के तौर पर जो देश का भला चाहते हैं,कोई राजनीतिक दल या नेता हो देश हित में हर पल हर जगह देशवासियों में यह भाव जगाना होगा। हम जो कुछ भी खरीदें वह स्वदेशी हो, हम वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाएं। पीएम ने कहा, मैं व्यापार जगत के लोगों से आग्रह करना चाहता हूं, हम सिर्फ स्वदेशी माल ही बेचें। यह संकल्प देश की सच्ची सेवा है। दीपावली है, शादियां हैं, इनमें स्वदेशी ही खरीदें। हर बात में स्वदेशी का भाव ही हमारा भविष्य तय करेगा। सबका प्रयास होगा तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -