Posted by : achhiduniya 27 November 2025

DCP क्राइम कमलेश दीक्षित के अनुसार आरोपी प्रेम प्रकाश के खिलाफ दिल्ली, बिहार, गुजरात, लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा, बिजनौर, सहारनपुर और प्रयागराज में धोखाधड़ी व जालसाजी के कुल 18 केस दर्ज हैं। इनके टारगेट के बारे में डीसीपी ने बताया कि जो छात्र नीट की परीक्षा देते थे और कम अंक आने की वजह से उनको अच्छा कॉलेज नहीं मिल पाता थावह टारगेट होते थे। ऐसे छात्रों की डिटेल प्रेम प्रकाश ऑनलाइन कंपनियों से खरीदता था। ऐसे छात्रों से सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से संपर्क करता था। छात्र और उनके अभिभावकों को बातचीत करने के लिए विभूतिखंड स्थित स्टडी पाथवे कंसल्टेंसी के दफ्तर बुलाता था। दाखिले के इच्छुक लोगों से डिमांड ड्राफ्ट, ऑनलाइन पेमेंट या नकद रुपये ऐंठ लेता था।दोनों ठगों के पास से पुलिस की टीम ने 3 मोबाइल फोन, 6 कंप्यूटर, एक 
राउटर, एक डोंगल, दो मुहर, हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के नाम की एक चेक बुक, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और 4.98 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गौरतलब,लखनऊ में MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को चिनहट के कठौता इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम प्रकाश विद्यार्थी और उसके साथी संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी स्टडी पाथवे नाम से कंसल्टेंसी सेंटर चलाते थे और छात्रों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठते थे। 
इस मामले पर DCP क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि कुछ दिन पहले विभूतिखंड और साइबर क्राइम थाने में एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर अलग-अलग लोगों ने स्टडी पाथवे कंसल्टेंसी के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि कंसल्टेंसी के कर्मचारियों ने उन लोगों से दाखिले के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी। जांच में पता चला कि स्टडी पाथवे कंसल्टेंसी का दफ्तर विभूतिखंड इलाके में है। पुलिस जब वहां पहुंची तो दफ्तर बंद मिला। वहां काम करने वाले लोग भाग चुके थे। जांच में पता चला कि कंसल्टेंसी का मुख्य संचालक अभिनव शर्मा है, जिसका असली नाम प्रेम प्रकाश विद्यार्थी है। संतोष कुमार उसका मुख्य सहयोगी है। पूछताछ में प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह चिनहट स्थित एक अपार्टमेंट में पेंट हाउस किराए पर लेकर रह रहा था। अब तक दर्जनों लोगों से एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। वह बाराबंकी स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा देता था। इसके लिए उसने हिंद मेडिकल कॉलेज के नाम से कई फर्जी बैंक खाते खुलवा रखे हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -