Posted by : achhiduniya 31 December 2025

किडनी रैकेट के कंबोडिया कनेक्शन सामने आए थे, लेकिन चंद्रपुर पुलिस की मेहनत से भारत के नामी अस्पतालों, कई डॉक्टरों और एजेंटों से जुड़े एक बड़े किडनी प्रत्यारोपण घोटाले का खुलासा हुआ है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि किडनी लेने वाले मरीज से 50 से 80 लाख रुपये तक की रकम वसूली जाती थी। इसमें से डॉ. रविंद्रपाल सिंह को 10 लाख रुपये, स्टॉर किम्स हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजरत्नम गोविंदस्वामी को सर्जरी और अस्पताल सुविधाओं के लिए 20 लाख रुपये, जबकि कृष्णा उर्फ रामकृष्ण सुंचू व अन्य एजेंटों को लगभग 20 लाख रुपये मिलते थे। किडनी दान करने वाले व्यक्ति को मात्र 5 से 8 लाख रुपये दिए जाते थे। जांच के तहत स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की एक टीम त्रिची (तमिलनाडु) स्थित स्टॉर किम्स हॉस्पिटल 
पहुंची और अस्पताल संचालक डॉ. राजरत्नम गोविंदस्वामी की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरी टीम ने दिल्ली में डॉ. रविंद्रपाल सिंह को हिरासत में लिया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए दिल्ली की संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 2 जनवरी 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चंद्रपुर के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश करते हुए भारत में फैले इसके नेटवर्क का खुलासा किया है।
मामला चंद्रपुर  नागभीड़ तहसील के रहने वाले किसान रोशन कूड़े की शिकायत के बाद सामने आया। रोशन ने साहूकारों से ब्याज पर लिए गए कर्ज की अदायगी के लिए अलग-अलग साहूकारों से कर्ज लिया था। कर्ज नहीं चुका पाने के दबाव में उसने अपनी किडनी बेचने का फैसला किया। जब मामला ब्रम्हपुरी पुलिस थाने पहुंचा, तो पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मुमक्का ने इसकी गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि शिकायतकर्ता का किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ा मामला है
, जिसके चलते The Transplantation of Human Organs and Tissues Act, 1994 की धाराएं 18 और 19 भी जोड़ी गईं और इस प्रकरण में 6 साहूकारों को गिरफ्तार किया गया। जांच में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह किडनी प्रत्यारोपण के लिए कंबोडिया गया था। इस मामले में कृष्णा उर्फ रामकृष्ण सुंचू और हिमांशु भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि इस किडनी रैकेट के तार भारत में भी हैं। आरोपी हिमांशु भारद्वाज ने स्वीकार किया कि जुलाई 2022 में आर्थिक तंगी के कारण उसने अपनी किडनी कृष्णा उर्फ रामकृष्ण सुंचू के माध्यम से बेची थी। यह अवैध प्रत्यारोपण तमिलनाडु के त्रिची स्थित स्टॉर किम्स हॉस्पिटल में किया गया, जिसमें अस्पताल के संचालक डॉ. राजरत्नम गोविंदस्वामी और दिल्ली के डॉ. रविंद्रपाल सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -