Posted by : achhiduniya 29 December 2025

सीहोर के एक निजी स्कूलों में छोटे बच्चों को अर्धनग्न करके प्रताड़ित किया गया था। घटना का फोटो वायरल होने पर बवाल मचा। बच्चों के पालकों और हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल जाकर हंगामा किया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल समरीन खान पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया। स्कूल परिसर में करीब 2 घंटे तक हंगामा चला। हंगामा कर रहे लोगों ने इस स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग भी की। विरोध करने वाले लोगों का आरोप है कि स्कूल की प्राचार्य समरीन खान और टीचर शिबू खान बच्चों को प्रताड़ित करते हैं। उन्हें हाथों में कलावा और तिलक लगाने से भी मना किया जाता है। पिछले दिनों बच्चों के कपड़े उतार कर सभी क्लासों में घुमाया गया और मुर्गा बनाया गया। उक्त मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने मौके पर आकर की। कपड़े उतरवाने की शिकायत सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पर 1 लाख  रुपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही पुलिस 
भी इस घटना की जांच कर मामला दर्ज करने की बात कह रही है।दरअसल,मध्य प्रदेश के सीहोर में होमवर्क नहीं करने पर बच्चों के कपड़े उतरवा दिए गए थे। इस घटना का विरोध होने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। घटना का फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए और जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने स्कूल पर जुर्माना लगाया। इसके साथ ही पुलिस को मामला दर्ज करने और पूरी घटना की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। डीईओ ने खुद घटनास्थल पर जांच की। इस दौरान बच्चों के कपड़े उतरवाने की घटना सही पाई गई। इसके बाद स्कूल पर 1 लाख रूपये का जुर्माना लगा दिया गया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि स्कूल में चल रही है अवैध गतिविधियों पर स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है। घटना सीहोर के जताखेड़ा गांव के सेंट एंजेलास स्कूल की है, जहां बच्चों को अर्धनग्न करके प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीण स्कूल में आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और स्कूल के खिलाफ कानूनी और वैधानिक कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस दौरान भीड़ बहुत आक्रोशित और उग्र हो गई, जिसके कारण थाना मंडी पुलिस फोर्स बुलाई गई और भीड़ को नियंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -