- Back to Home »
- Crime / Sex »
- New Year में धमाके का था प्लान 20 जिंदा कारतूस और 27चाकू,हथियार और अवैध सामान बरामद
Posted by : achhiduniya
29 December 2025
दिल्ली पुलिस ने
504 लोगों को
कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया। 116 बदमाश (Bad Characters) को भी पकड़ा गया। इसके अलावा 10 संपत्ति अपराधी और 5 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार किए गए, जिनसे चोरी से जुड़ी कई अहम बरामदगियां हुई हैं। इसके साथ
ही 1,306 लोगों की
भूमिका के तहत राउंड अप किया गया, ताकि
अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इन आरोपियों के पास
से बड़ी संख्या में हथियार और अवैध सामान बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया
कि आघात 3.0 के
तहत गिरफ्तार आरोपियों के पास से 21 कंट्री
मेड पिस्टल, 20 जिंदा
कारतूस और 27 चाकू, 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने
कहा कि जुआरियों से 2,30,990 नकद। 310 मोबाइल फोन। 231 दोपहिया
वाहन और 1 चारपहिया
वाहन बरामद और जब्त किए गए हैं। आरोपियों से चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ की
जा रही है। इस दौरान एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
.jpeg)
.jpeg)