Posted by : achhiduniya 03 December 2025

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हर रोज हजारों श्रद्धालु आते हैं। कई बार खादिमों की भीड़ के कारण जायरीनों को परेशानी होती है। कई लोग शिकायत करते हैं कि असली-नकली खादिम का पता नहीं चलता और उनसे जबरदस्ती चादर चढ़वाई जाती है या पैसे मांगे जाते हैं। लाइसेंस और आई-कार्ड की व्यवस्था से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में आने वाले जायरीनों की सुरक्षा और सुविधा के नाम पर दरगाह कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। अब सिर्फ लाइसेंसधारी खादिम ही जायरीनों को जियारत करवा सकेंगे। यह व्यवस्था जल्द लागू हो जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर दरगाह कमेटी के नाजिम मोहम्मद बिलाल खान ने इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है। लाइसेंस के लिए खादिम 5 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। नाजिम 
बिलाल खान का कहना है कि यह प्रक्रिया दरगाह के नियमों के दायरे में है। इसमें सुप्रीम कोर्ट और सरकार की सहमति है। बिलाल खान ने कहा कि कई खादिमों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है, इसलिए लाइसेंस देने से पहले उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला सिर्फ जायरीनों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। इसके साथ ही अजमेर प्रशासन दरगाह के अंदर और बाहर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई कर रहा है। ज्यादातर अवैध कब्जे खादिमों के बताए जा रहे हैं। दरगाह शरीफ की अंजुमन कमेटी इस फैसला के पूरी तरह खिलाफ है। सोमवार को अंजुमन कमेटी के दफ्तर के बाहर सैकड़ों खादिमों ने प्रदर्शन किया। अंजुमन के सचिव सरवर चिश्ती ने इसे 'तुगलकी फरमान' बताया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा फैसला लेने से पहले अंजुमन से एक शब्द भी नहीं पूछा गया। 
सरवर चिश्ती ने नाजिम बिलाल खान की नियुक्ति को ही गलत बताया। उनका कहना है कि ढाई साल पहले दरगाह कमेटी भंग कर दी गई थी और अभी तक नई कमेटी का गठन नहीं हुआ है। जब कमेटी ही नहीं बनी तो नाजिम कैसे नियुक्त हो गया? नाजिम की नियुक्ति मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर्स 9 नामजद सदस्यों के रेजोल्यूशन के आधार पर करती है, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। सरवर चिश्ती ने कहा, "जियारत कराना खादिमों का पुश्तैनी और मजहबी हक है। अगर इसे छीना गया तो हजारों लोग दरगाह के अंदर विरोध करेंगे।" उन्होंने आरोप लगाया कि 17 दिसंबर से उर्स शुरू होने वाला है, इसलिए जानबूझकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है। यह उर्स से पहले का नाटक है। साथ ही, उन्होंने कहा कि सेंट्रम (दरगाह का सबसे पवित्र हिस्सा) में सीसीटीवी कैमरा नहीं लग सकता, इसके लिए हाईकोर्ट का फैसला है। खादिमों की नाराजगी के बावजूद अजमेर प्रशासन पीछे हटने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन के बाद प्रशासन के बड़े अधिकारी दरगाह पहुंचे और अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई का जायजा लिया। अंजुमन के लोगों से बात भी की। अजमेर के जिलाधिकारी लोकबंधु ने साफ कहा कि दरगाह कमेटी ने जो फैसला लिया है, उसे लागू करने में प्रशासन पूरा सहयोग देगा। सभी पक्षों से बात करके रास्ता निकाला जाएगा, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्था से समझौता नहीं होगा। फिलहाल, उर्स से ठीक पहले यह विवाद और गहरा गया है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं। देखना यह है कि 17 दिसंबर से शुरू होने वाले उर्स तक इस मसले का कोई हल निकल पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -