Posted by : achhiduniya 03 December 2025

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवद्वीप में प्रतापनगर अस्पताल रोड के पास एक नाले से लगभग 50 मतदाता पहचान पत्र बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद, इन पहचान पत्रों में दर्ज नाम नवद्वीप नगरपालिका के वार्ड संख्या चार के कुछ निवासियों के नामों से मेल खाते पाए गए,लेकिन इन लोगों ने बताया कि उनके पास अपने-अपने मतदाता पहचान पत्र हैं। इन पहचान पत्रों की सत्यता और ये नाले में कैसे पहुंचे, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल,पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के नवद्वीप में एक नाले से करीब 50 वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए। इस घटना ने पूरे राज्य में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। राज्य में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किए जाने के बीच नाले से इतनी बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड मिलने से सत्तारूढ़ 
तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के नेताओं के बीच राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया तथा दोनों ने एक-दूसरे पर षड्यंत्र का आरोप लगाया। मतदाता पहचान पत्रों की बरामदगी के बाद भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इससे चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान संभावित अनियमितताओं के उनके पहले के दावों की पुष्टि होती है। हालांकि, तृणमूल नेताओं ने आरोपों को खारिज करते हुए इस घटना को भाजपा की साजिशकरार दिया और निर्वाचन आयोग से जांच की मांग की। इस घटना को लेकर स्थानीय लोग गुस्से में हैं। ये यह जानना चाहते हैं कि आखिर इतने अहम दस्तावेज नाले में कैसे फेंक दिए गए? यह सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर चोट मानी जा रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पाकिस्तानी जेट गिराने वाला रूसी S-400 खरीद सकता है भारत।@ अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश-जमीन से टकराते ही आग लगी, कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित निकला।@ साई बाबा एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक- श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 11 लाख देने के लिए कोर्ट से इजाजत ली, परिवार ने मांगी थी मदद।@ ये तो सिस्टम का मजाक, हैरान हूं लोगों को एसिड पिलाया जा रहा,CJI ने सुप्रीम कोर्ट में की सख्त टिप्पणी।@ तेज रफ्तार कार हाईवे पर ट्रक में घुसी,अमरोहा में चार डॉक्टरों को कैसे मिली दर्दनाक मौत।@ हुमायूं कबीर से बहुत नाराज हैं CM ममता, बाबरी मस्जिद कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल-सूत्र।@ गौतम अदाणी ने आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, विकास के प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा।@ यूपी कोडीन सिरप रैकेट पर ED का शिकंजा-₹100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को समन।@ पंजाब में बनेंगे स्किल डेवलपमेंट सेंटर-जापान की प्रमुख कंपनी टी.एस.एफ. के साथ अहम एमओयू साइन।@ शून्य से 77 सीट तक पहुंचे, अब सरकार की तैयारी,मिशन बंगाल में जुटे PM मोदी, सांसदों संग तय किया एजेंडा।@ एक महीने में 1232 उड़ानें रद्द, रेड जोन में OTP, DGCA ने मांगा जवाब संकट में है इंडिगो एयरलाइंस?।@ अब जिहाद करना पड़ेगा,सपा सांसद ने संसद में किया मदनी का समर्थन, बवाल के बाद साधी चुप्पी।@ लोकसभा में सेंट्रल एक्साइज बिल 2024 पारित, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित।@ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद।@ 1 साल में 3 गुना बढ़ गई साइबर ठगों की कमाई, 2024 में उड़ाए 22 हजार करोड़।@ यूपी में बीजेपी महिला को सौंपेगी प्रदेश अध्यक्ष की कमान, 2027 विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा दांव!।@ राजस्थान में जोगनिया ऑनलाइन बेटिंग ऐप नेटवर्क पर बड़ी छापेमारी, करोड़ों रुपये की ठगी का खुलासा।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"MSME व महिला औधयोगिक सह संस्था मर्या नागपुर द्वारा स्वयं रोजगार मेला" "शिवप्रिया व प्रिया विद्या विहार संस्थान का संयुक्त ईश्वरीय अनुभूति दिवस रौप्य महोत्स 5 Dec को""हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वी शहीदी दिवस गुरपुरब 7 Dec को नागपुर के नई जरीपटक में""HIV ग्रसित बच्चे का बोनमैरो प्रत्यारोपण [ट्रांसप्लेशन] सफल या असफल जाने डॉ केतन व डॉ पंकज से"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -