- Back to Home »
- Crime / Sex »
- प्रिंस खान दुबई से कर रहा अपने गैंग का संचालन, हथियारों का जखीरा,10 से ज्यादा संदिग्ध पुलिस की हिरासत में
प्रिंस खान दुबई से कर रहा अपने गैंग का संचालन, हथियारों का जखीरा,10 से ज्यादा संदिग्ध पुलिस की हिरासत में
Posted by : achhiduniya
12 January 2026
वासेपुर में पुलिस
का ऑपरेशन धनबाद को
अपराध मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रिंस खान दुबई में रहते हुए अपने
गैंग का संचालन कर रहा है। उसके खिलाफ झारखंड में चतरा, पलामू, रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत कई जिलों में दर्जनों
आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये मामले मुख्य रूप से रंगदारी, हत्या, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े हैं,
जिसमें हाल ही में कोयला कारोबारियों से
एक करोड़ की रंगदारी मांगने जैसे मामले शामिल हैं। दरअसल,झारखंड के धनबाद जिले के वासेपुर इलाके में सोमवार की सुबह पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन चलाया। धनबाद पुलिस द्वारा प्रिंस खान गैंग के शूटरों और AK-47
जैसे घातक हथियारों की तलाश में 15
मोहल्लों पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस
का यह ऑपरेशन अपराधियों
को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प है। पुलिस ने
इस ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्धों
को हिरासत में भी लिया है। धनबाद पुलिस की भारी फोर्स ने अहले सुबह से ही मोहल्लों
में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। प्रिंस खान गैंग के कुख्यात सदस्यों के मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर यह एक्शन
लिया गया। पुलिस ने घर-घर तलाशी ली, संदिग्धों को हिरासत में लिया और अवैध हथियारों
की बरामदी की कोशिश की। धनबाद के वासेपुर में
पुलिस ऑपरेशन की कमान एसएसपी ने खुद संभाली। आपको बता दें कि प्रिंस खान गैंग के शूटर
लंबे समय से इलाके में दहशत फैला रहे थे। इसके बाद AK-47 और अन्य हथियारों की अफवाहों पर पुलिस अलर्ट हो
गई। जानकारी के मुताबिक, इस ऑपरेशन के दौरान अब तक 10 से ज्यादा संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं,
लेकिन बड़े शिकार की तलाश जारी है।
.jpeg)
.jpeg)