Posted by : achhiduniya 13 January 2026

आरोपियों ने एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर रखी थी जिसे पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से डिजाइन किया गया था। इस वेबसाइट पर निवेश करने ऑनलाइन कमाई और डिजिटल बिजनेस से जुड़े बड़े-बड़े दावे किए जाते थे। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी कारें, होटल और सेमिनार की तस्वीरें डालकर लोगों का भरोसा जीतते थे लोगों को विश्वास में लेने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में सेमिनार और मोटिवेशनल मीटिंग्स आयोजित की जाती थीं। इन सेमिनारों में महंगे कपड़े ब्रांडेड टी-शर्ट और बड़े मंच के जरिए यह दिखाया जाता था कि यह एक बड़ी और भरोसेमंद कंपनी है। सेमिनार में आने वाले लोगों को पहले छोटी रकम निवेश करने के लिए कहा जाता था। शुरुआत में कुछ लोगों को मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा और मजबूत किया जाता था। इसके बाद उन्हें बड़े पैकेज और ज्यादा निवेश के लिए उकसाया जाता था। जैसे ही लोग लाखों रुपये निवेश करते, वेबसाइट पर उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता या फिर संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 
कई फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों के जरिए निवेश की रकम इकट्ठा की जाती थी। रकम को इधर-उधर ट्रांसफर कर कैश या अन्य तरीकों से निकाल लिया जाता था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। इसी नेटवर्क के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया गया। 
जांच में यह भी सामने आया है कि विनोद इस पूरे ठगी नेटवर्क का मुख्य चेहरा था। वह खुद को एक सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डिजिटल बिजनेस कोच और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में पेश करता था। 
दूसरा आरोपी विनय की भूमिका पर्दे के पीछे रहकर पूरे सिस्टम को चलाने की थी। वह टेक्निकल और फाइनेंशियल मैनेजमेंट संभाल रहा था। विनय लखनऊ का रहने वाला है। उसे ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स से अरेस्ट किया गया है। वहीं, विनोद बागपत का रहने वाला है। उसे ग्रेनो वेस्ट से अरेस्ट किया गया है। इस ठगी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। कई पीड़ित ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी जमा पूंजी लोन और यहां तक कि रिश्तेदारों से उधार लेकर पैसा लगाया था। जब लंबे समय तक न मुनाफा मिला और न ही रकम वापस हुई, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस और साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली किसी भी तेज कमाई की स्कीम पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी भी निवेश से पहले कंपनी की वैधता,रजिस्ट्रेशन और आधिकारिक दस्तावेजों की पूरी जांच जरूर करें,अगर किसी को ठगी का शक हो तो तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। दिल्ली-एनसीआर में सोशल मीडिया के जरिए अमीर बनाने का सपना दिखाकर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ठग विनोद और विनय को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट बताते थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -