Posted by : achhiduniya 14 January 2026

बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का खौफनाक मामला वैशाली जिले के हाजीपुर सदर अस्पताल से सामने आया है। यहां सफाईकर्मियों का सुपरवाइजर और प्राइवेट एंबुलेंस चालक मरीजों का इलाज करता नजर आया।  इस दौरान डॉक्टर नदारद थे। सीनियर नर्स मोबाइल में चैटिंग में बिजी थी। ऊपर तस्वीर में लाल स्वीटर में मरीज की जांच करता नजर आ रहा शख्स सफाइकर्मियों का सुपरवाइजर है। काले जैकेट में इंजेक्शन देता नजर आ रहा शख्स प्राइवेट एम्बुलेंस का ड्राइवर है। जबकि ड्यूटी पर तैनात सीनियर नर्स 
काउंटर पर बैठकर कर मोबाइल में चैटिंग करती नजर आई। लाल स्वीटर में मरीज का इलाज कर रहा शख्स सदर अस्पताल के आउटसोर्सस एजेंसी के सफाईकर्मी का सुपरवाइजर है, नाम प्रभात कुमार। मरीज को इंजेक्शन लगाते नजर आ रहा शख्स प्राइवेट एम्बुलेंस चालक है, इसका नाम संजय है। संजय ने काला जैकेट पहन रखा है। बताया जाता है कि ये लोग अस्पताल में 24 घंटे नजर आते हैं। गंभीर मरीज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा कर मोटी रकम वसूलते हैं। पुष्पा हाजीपुर सदर अस्पताल में GNM के पद पर तैनात हैं। वहां भर्री मरीजों का आरोप है कि जिस समय सफाईकर्मी का सुपरवाइजर और प्राइवेट एंबुलेंस ड्राइवर मरीजों का इलाज कर रहे थे, तब पुष्पा हाथों में मोबाइल लिए किसी से चैटिंग करती नजर आ रही थी। 
[मोबाइल में चैटिंग करतीड्यूटी पर तैनात सीनियर नर्स]



इस मामले में वैशाली सिविल सर्जन श्याम नंदन प्रसाद सिंह ने बताया कि मीडिया के द्वारा हमें इस मामले की जानकारी मिली। मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हाजीपुर सदर अस्पताल की उपधीक्षक डॉ.गुड़िया कुमारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए नर्स को तत्काल इमरजेंसी ड्यूटी से हटाया गया है। ड्राइवर, सफाई कर्मी पर 48 घंटे का शो कॉज नोटिस दिया गया है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -