- Back to Home »
- State News »
- भड़काऊ हिंसक प्रकर्ति के 67 गाने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब से हटवाए हरियाणा पुलिस ने
Posted by : achhiduniya
17 January 2026
पिछले साल खुफिया
सूचनाओं के आधार पर की गई कार्रवाइयों में आतंकी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क का
भी खुलासा हुआ था, जिनमें ग्रेनेड और अवैध हथियारों की बरामदगी शामिल है। एसटीएफ की सूची
के अनुसार, जिन
गानों को हटाया गया है उनमें सबसे ज्यादा 19 आपत्तिजनक गाने गायक मासूम शर्मा के हैं। दरअसल,हरियाणा पुलिस ने हरियाणवी गीतों
के माध्यम से गैंगस्टरवाद और गन कल्चर फैलाने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा
पुलिस ने 67 ऐसे गानों को प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब
से हटवा दिया है,जिनमें गैंगस्टरवाद और
गन कल्चर को बढ़ावा दिया गया है। हरियाणा पुलिस के अनुसार ये सभी गाने संगठित
अपराध को बढ़ावा दे रहे थे। हरियाणा पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF)
और साइबर यूनिट ने विस्तृत जांच की है।
जांच में
ऐसे कई गाने और कंटेंट सामने आए
हैं, जिनमें गैंगस्टरों,
हथियारों और अपराध से जुड़ी दिखावटी
ऐशो-आराम वाली जिंदगी का महिमामंडन किया गया था। पुलिस का मानना है कि इस तरह का
कंटेंट युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित करता है। हरियाणा पुलिस ने ये भी बताया कि
सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट को लाइक या शेयर करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। जरूरत
पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। एसटीएफ ने कंटेंट क्रिएटर्स से
बातचीत कर उन्हें हिंसा और गैंगस्टर संस्कृति का महिमामंडन न करने के लिए समझाया
है।
साथ ही समाज पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया है। एसटीएफ की सूची के अनुसार कोर्ट में गोली नामक
गाना खुलेआम कानून को चुनौती देता है। बीते नौ महीने में इसे यूट्यूब पर 3.2
करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल खुलेआम अदालत और न्याय व्यवस्था
का मजाक उड़ाते हैं। राहुल पुठी और आशु ट्विंकल का गाया ये गीत गैंगस्टरों का
महिमामंडन करता माना गया है। ट्यूशन बदमाशी का जैसे गानों में अपराध को हुनर के
रूप में पेश किया गया है। 60 मुकदमे जैसे गीतों में हथियारों के साथ नायक की
छवि गढ़ी गई है, जिसे
करोड़ों बार लोग देख चुके हैं। तालिबान जैसे गानों में आतंकी संगठनों से संबंध
जताने की बात भी सामने आई है।
एसटीएफ की सूची के अनुसार सबसे ज्यादा 19
आपत्तिजनक गाने गायक मासूम शर्मा के हैं। इसके अलावा नरेंद्र भगाना और अमित सैनी रोहतकिया
के छह-छह गाने बैन किए गए हैं। आशु ट्विंकल के आठ और मनीषा शर्मा के सात गाने भी
सूची में शामिल हैं। खास बात ये है कि प्रतिबंध से पहले इन गानों को सोशल मीडिया
पर लाखों और करोड़ों बार देखा जा चुका है। जिन गायकों के गाने बैन किये गए हैं,
उनके यूट्यूब और सोशल मीडिया पर कई
मिलियनस फॉलोअर्स है। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में गोली नामक गाना खुलेआम कानून और न्याय
व्यवस्था को चुनौती देता है। पिछले नौ महीनों में इस गाने को यूट्यूब पर 3.2
करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।



