Posted by : achhiduniya 17 January 2026

भारत में कच्चा तेल और सोना मूल्य के हिसाब से सबसे बड़े आयातित उत्पादों में शामिल हैं। अब तक कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि आयात के नाम पर विदेश भेजा गया पैसा वापस देश में सामान के रूप में नहीं लौटता। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में विदेशी भुगतान का दुरुपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा सकता है। नुवामा के फॉरेक्स और कमोडिटी हेड साजल गुप्ता के मुताबिक, जब एडवांस पेमेंट के बावजूद सोना या अन्य धातु नहीं आती, तो बाहर गया पैसा संदिग्ध एक्टिविटी अटैच हो सकती है। RBI संभवत-इसी रास्ते को बंद करना चाहता है। दरअसल,देश में सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 

(RBI) ने बड़ा झटका दिया है। केंद्रीय बैंक ने बुलियन यानी सोना और चांदी के आयात पर एडवांस रेमिटेंस (पहले भुगतान) पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद बुलियन कारोबारियों और इंपोर्टर्स में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि RBI का यह कदम मनी लॉन्ड्रिंग और फंड्स के गलत इस्तेमाल को रोकने की दिशा में उठाया गया है। RBI ने अपने नए फॉरेक्स मैनेजमेंट नियमों में इस रोक के पीछे की ठोस वजहें स्पष्ट रूप से नहीं बताई हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि नए नियमों का उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना और उनमें एकरूपता लाना है। इसी क्रम में RBI ने इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के लिए थर्ड पार्टी पेमेंट और रिसीट की अनुमति भी दी है। 

इसके तहत एक ही विदेशी खरीदार या सप्लायर, या उनकी ग्रुप कंपनियों के बीच निर्यात और आयात की देनदारियों का कॉम्बिनेशन अब बैंकों की अलग अनुमति के बिना किया जा सकेगा। सोना और चांदी को छोड़कर अन्य वस्तुओं के आयात में अब बैंकों को एडवांस पेमेंट की सीमा तय करने का अधिकार दिया गया है। तय सीमा से ज्यादा भुगतान पर स्टैंडबाय लेटर ऑफ क्रेडिट या गारंटी अनिवार्य हो सकती है। RBI ने साफ किया है कि नियमों के पालन की पूरी जिम्मेदारी बैंकों की होगी। RBI ने यह भी साफ किया है कि अगर तय समय या बढ़ाई गई अवधि में आयात नहीं हो पाता है, तो इंपोर्टर को एडवांस में भेजी गई राशि वापस देश में लानी होगी। ऐसा न करने पर भविष्य में एडवांस रेमिटेंस के लिए सख्त शर्तें लागू होंगी, जैसे इंटरनेशनल बैंक की गारंटी या इंडियन रजिस्टर्ड डीलर द्वारा काउंटर गारंटी।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब के पटियाला में अज्ञात हमलावरों ने कार सवार लोगों पर दिनदहाड़े की गोलीबारी, मची अफरा-तफरी।@ यमुना के पानी की गुणवत्ता खराब हुई तो लगेगा जुर्माना', सुप्रीम कोर्ट नाराज दी चेतावनी?।@ सुपौल में पुलिस के सामने दिनदहाड़े बवाल, लाठी-डंडे, तलवार और फरसा लेकर भिड़े लोग, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप।@ आंद्रे रसेल की नाइट राइडर्स में वापसी, कायरन पोलार्ड समेत 6 स्टार प्लेयर्स को मिला वाइल्डकार्ड।@ न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर टॉप पर। @ महंगाई पर नहीं लग रहा ब्रेक, अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29% पर पहुंची-आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें।@ राहुल गांधी पर हमलावर हुई बीजेपी, इंडिया समिट में फिलिबैक की टिप्पणी पर जमकर लगाई लताड़।@ फॉर्म-6, SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में नया आवेदन, चुनाव आयोग से I.N.D.I.A. गठबंधन पूछेगा 48 सवाल।@ शेख हसीना के पैतृक गृह जिले गोपालगंज में हिंसा, आवामी लीग की रैली पर बैन के बाद DC और SP का हुआ ट्रांसफर।@ UAE सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 भारतीय, 1 गुजरात तो 3 केरल से एक ही परिवार के।@ बिलकिस बानो गैंगरेप और परिवार की हत्या के केस में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।@ जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी TMC नेता इमरान हसन मोल्लाह गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर घुमाया।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -