- Back to Home »
- Crime / Sex »
- AI तकनीक से संजय सिंह और पप्पू यादव द्वारा मणिकर्णिका घाट की भ्रामक तस्वीरे FIR-दर्ज
Posted by : achhiduniya
18 January 2026
सोशल
मीडिया पर Artificial intelligence की मदद से वाराणसी में
मणिकर्णिका घाट पर पुनर्विकास कार्य और सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर फोटो और वीडियो
बनाई गईं। भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने थाना चौक पर 8 अलग-अलग
मामले दर्ज किए हैं। इसमें संजय सिंह और पप्पू यादव का भी नाम है। पुलिस ने कहा कि
एफआईआर में दर्ज नाम आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने आरोप
लगाया कि इन पोस्ट के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी तस्वीरें साझा कर
आमजन की धार्मिक भावनाओं को आहत करने, समाज में भ्रम और आक्रोश
फैलाने तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस ने
कहा कि इस
संबंध में तमिलनाडु के जिला रामानाथपुरम अंतर्गत थाना पेरूनाला क्षेत्र के वी.सेतुराजापुरम
निवासी मनो ने थाना चौक में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस ने कहा,आरोपियों को 3 दिन
के अंदर अपना जवाब दाखिल करें, कुछ फोटो जो मणिकर्णिका की
है ही नहीं उनको भी बताया जा रहा है कि वह मणिकर्णिका घाट की ही हैं। पॉलीटिकल
पार्टी आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, कांग्रेस नेता पप्पू यादव
का भी नाम एफआईआर में शामिल है। पुलिस ने कहा, हम
जांच कर रहे हैं। पूरे मामले की डिटेल में लोकल लोगों के लगातार संपर्क में है।
सभी लोकल लोग सरकार द्वारा किए गए कार्य से बहुत खुश हैं। सरकार के प्रति अपना
धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे हैं, जांच जारी है। आरोपियों के
खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

