- Back to Home »
- State News »
- मुंबई का मेयर AIMIM-UBT-कांग्रेस मिलकर कर सकती है खेला
Posted by : achhiduniya
18 January 2026
बीएमसी
चुनावों के नतीजे आने के बाद उद्धव ठाकरे पहले ही कह चुके है की अगर भगवान ने चाहा
तो मेयर बन सकता है।उनके इस बयान से भी सियासी हलचल तेज हो गई। उधर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपने चुने गए पार्षदों को
मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरा दिया। इससे मुंबई के मेयर को लेकर रहस्य और गहरा
गया। वहीं अब कांग्रेस भी इस रेस में कूद पड़ी है। महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव
नतीजों पर आज महाराष्ट्र कांग्रेस की मंथन बैठक हुई। इस बैठक में जिन
महानगरपालिकाओं में कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षानुरूप अच्छा नहीं रहा उन जगहों के
परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। AIMIM फैक्टर पर भी चर्चा की गई।
बैठक
के दौरान मराठवाडा रीजन में AIMIM के शानदार प्रदर्शन पर
चिंता व्यक्त की गई। कैसे सभी वर्ग के मतदाताओं का भरोसा जीता जाए इसपर चर्चा की
गई। कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए हम हर संभव कोशिश
करेंगे। राजनीति में हर चीज संभव है। उन्होंने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे डरे हुए हैं,इसलिए
उन्होंने अपने पार्षदों को होटल में रखा है। नसीम खान ने आगे कहा कि शिवसेना
यूबीटी समेत कईयों से हमारे अच्छे रिश्ते हैं।
बातचीत होती रहती है, अब
आगे देखिए क्या होता है। बीजेपी का मेयर न बन सके इसके लिए अब कांग्रेस उद्धव
ठाकरे की शिवसेना के साथ मिलकर प्लान बना रही है। बीजेपी को क्रमशः 89 और
शिंदे की शिवसेना को 29 सीट मिलीं। शिवसेना (UBT) को
65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण
सेना (MNS) को छह सीट मिलीं। वंचित
बहुजन आघाडी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीट, ऑल
इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को आठ, राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी (NCP) को तीन, समाजवादी
पार्टी को दो और राकांपा (SP) को सिर्फ एक सीट मिली।
.jpeg)

