- Back to Home »
- Politics , State News »
- AIMIM [ओवैसी] का बड़ता कद देश के लिए खतरा…MH-DCM एकनाथ शिंदे
Posted by : achhiduniya
17 January 2026
हैदराबाद के सांसद
असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन [AIMIM] ने निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी के खाते में
बीएमसी समेत कुल 13 नगर निगमों में 125 वार्ड आए हैं। ओवैसी की AIMIM का यह महाराष्ट्र में अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन है।
इससे पहले पिछले नगर निगम चुनावों में उसके खाते में 56 वार्ड आए थे। इस तरह से देखा जाए तो AIMIM को पिछली बार से कहीं दोगुनी कामयाबी मिली है। अपने
शानदार प्रदर्शन की दम पर AIMIM ने समाजवादी पार्टी (SP), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) जैसी स्थापित पार्टियों को पीछे छोड़ दिया। महाराष्ट्र के डिप्टी
सीएम एकनाथ शिंदे ने नगर
निकाय चुनाव पर कहा है कि राज्य में 29 महानगर पालिका चुनाव में AIMIM
के कुल 125 से अधिक उम्मीदवारों का जीतकर आना यह देश के लिए
खतरा हो सकता है। इस पर चिंतन करने की जरूरत है। साथ ही साथ शिंदे ने आगे कहा कि मैं मुंबई
वासियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुंबई वासियों ने
डेवलपमेंट के मुद्दे को स्वीकार किया है। हमारा मुद्दा विकास ही है और वो इमोशनल मुद्दे पर
चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन जनता ने विकास को चुना। साढ़े 3 साल में जो काम हुआ है उसका ये नतीजा है। मैं यही कहता हूं
कि डेवलपमेंट ही ब्रांड है। बाला साहेब ब्रांड थे। उनका अलग कद था,
वैसे कोई चाहता हो तो वो नहीं बन सकता है। बाला साहेब जैसे लोग एक ही बार होते हैं बार-बार
नहीं होते हैं। इस चुनाव में डेवलपमेंट को ही लोगों ने ब्रांड माना।

