- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- खौफनाक परंपरा लाशों को कब्र से निकालकर उनके साथ नाचते हैं रिश्तेदार,कब्रिस्तान में संगीत और जश्न
Posted by : achhiduniya
22 January 2026
बीते 2017
में प्लेग फैलने के
बाद सरकार ने कुछ नियम बनाए, खासकर संक्रामक बीमारी से मरने वालों की
कब्रें न खोलने को कहा गया। बावजूद इसके कई लोग आज भी इस परंपरा को निभाते हैं। उनका
कहना है कि यह डर नहीं बल्कि मोहब्बत की रस्म है। यह परंपरा बताती है कि हर संस्कृति
मौत को अलग नजर से देखती है। कहीं मातम है
तो कहीं जश्न। दरअसल,मेडागास्कर के मालगासी समुदाय में एक अनोखी और रहस्यमयी परंपरा निभाई जाती है,जिसे फामादीहाना कहा जाता है। इस रस्म
में परिवार वाले अपने पूर्वजों
की कब्र खोलते हैं,उनके अवशेषों को नए रेशमी कफन में लपेटते हैं और संगीत के साथ नाचते गाते
हैं। यहां मौत को अंत नहीं माना जाता। लोगों का भरोसा है कि पूर्वजों की आत्माएं
आसपास ही रहती हैं और समय-समय पर अपनों से मिलने धरती पर लौटती हैं। फामादीहाना हर पांच से सात साल में मनाई जाती है। इस
दौरान कब्रिस्तान किसी त्योहार जैसा लगने लगता है। ढोल बजते हैं,
लोग नाचते हैं,
खाना पकता है और
अपनों से बातें की जाती हैं, जैसे वे अभी भी साथ हों।

