Posted by : achhiduniya 21 January 2026

मध्य प्रदेश के आयुष्मान हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर की पैथोलॉजी लैब को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि हॉस्पिटल प्रबंधन एवं संबद्ध चिकित्सकों द्वारा भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट जारी की जा रही है। पैथोलॉजी लैब से जुड़ा फर्जीवाड़ा जिसकी शिकायत सीएमएचओ डॉ मनोज शुक्ला से की गईपैथॉलाजिस्ट के नाम पर केवल हस्ताक्षर की सील लगाकर मरीजों की जांच रिपोर्ट प्रदान की जा रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि हॉस्पिटल की पैथोलॉजी में रक्त व अन्य जांच रिपोर्टों में पैथोलॉजिस्ट डॉ.साक्षी चौरसिया के नाम से जांच दर्शाए जाते हैं जबकि वास्तविकता में जांच रिपोर्ट पर उनके 
हस्ताक्षर नहीं होते, बल्कि केवल प्रिंटेड हस्ताक्षर की सील लगाकर रिपोर्ट जारी की जाती है। उन्होंने इस पूरे मामले का एक वीडियो भी रिकार्ड किया है। यदि इस मामले में जांच हुई तो अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती है। शिकायत के साथ मरीज राघव तिवारी की पैथोलॉजी रिपोर्ट भी दी गई है, जो कि दिनांक 7 जनवरी 2026 की है।  रिपोर्ट में हीमोग्राम जांच के अंतर्गत एचजीबी (हिमोग्लोबिन) का मान जांच पर्ची में 16.8 दर्शाया गया है, जबकि अंतिम रिपोर्ट में 10.8 लिखा गया है। इस प्रकार की विसंगति यह संकेत देती है कि जांच प्रक्रिया मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं की जा रही है। 


शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैथोलॉजिस्ट डॉ साक्षी चौरसिया कई बार लैब में उपस्थित ही नहीं रहतीं, इसके बावजूद उनके नाम व हस्ताक्षर की सील से रिपोर्ट जारी की जाती है। इस संबंध में शिकायतकर्ता के पास वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध होने का दावा किया गया है। इससे पूर्व भी डॉ अनीता गर्ग के नाम की हस्ताक्षर सील लगाकर रिपोर्ट तैयार किए जाने के आरोप सामने आ चुके हैं। बताया गया कि पूर्व में की गई शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बावजूद केवल तीन दिन के लिए पैथोलॉजी को बंद किया गया था। सीएमएचओ डॉ मनोज शुक्ला से बताया कि लापरवाही के दोनों ही मामलों की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष निरंजन प्रजापति ने सतना सिटी कोतवाली थाने मे भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -