Posted by : achhiduniya 22 January 2026

बीते 21 जनवरी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। सरकार ने साफ किया है कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। ओडिशा में लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। ओडिशा सरकार ने गुटखा, तंबाकू और निकोटीन से जुड़े सभी उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि अब ओडिशा में गुटखा या किसी भी तरह के तंबाकू युक्त उत्पाद का निर्माण, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज, परिवहन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिक्री,कुछ भी नहीं किया जा सकेगा। इस प्रतिबंध के दायरे में केवल गुटखा ही नहीं, बल्कि सभी तरह के चबाने वाले खाद्य पदार्थ भी आते हैं जिनमें तंबाकू या निकोटीन मिला हुआ है। चाहे वह 
फ्लेवर वाला हो, खुशबूदार हो, किसी मसाले के साथ मिला हो या किसी और एडिटिव के साथ,इन सब पर रोक है। सरकार इस आदेश को खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम, 2011 के सेक्शन 2.3.4 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्ती से लागू कर रही है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह नया आदेश 3 जनवरी 2013 को जारी पुराने प्रतिबंध को भी पीछे छोड़ देता है। पहले के आदेश में कई तरह की अस्पष्टताएं थीं, जिनकी वजह से अलग-अलग जगहों पर नियमों का पालन अलग तरीके से हो रहा था। 
अब नए आदेश से सभी तरह की शंकाएं खत्म कर दी गई हैं, ताकि पूरे ओडिशा में एक-समान और सख्त कार्रवाई हो सके। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम तंबाकू-मुक्त समाज बनाने की दिशा में बेहद जरूरी है। खास तौर पर बच्चों और युवाओं को तंबाकू और निकोटीन के खतरनाक असर से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। अधिसूचना में अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान संस्था का भी हवाला दिया गया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतर्गत काम करती है। इस संस्था के अनुसार जर्दा, खैनी, गुटखा और फ्लेवर वाला चबाने वाला तंबाकू इंसानों में कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ हैं। सरकार ने बताया कि ये उत्पाद सिर्फ नशे की लत ही नहीं लगाते, बल्कि मुंह, गले, इसोफेगस, पेट, पैंक्रियास, किडनी और गले के अंदरूनी हिस्सों यानी फैरिंक्स और लैरिक्स के कैंसर से भी सीधे तौर पर जुड़े हैं। इसके अलावा ये दांतों और मसूड़ों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे लोगों को लंबे समय तक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -