- Back to Home »
- Crime / Sex , Job / Education »
- “प्रेग्नेंट जॉब सर्विस”,महिला को प्रेग्नेंट करें और लाखों रुपये कमाएं…
Posted by : achhiduniya
11 January 2026
बिहार
हिसुआ पुलिस को थाना क्षेत्र से साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम देने की सूचना
मिली थी। इसके बाद नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने एसआईटी गठित की। साइबर पुलिस की
एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से हिसुआ थाना क्षेत्र के मनवां
गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान
रंजन कुमार, देवनंदन कुमार के रूप में की गई है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया
है। पुलिस
ने कहा कि 18 और आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि सबसे मुश्किल काम
आरोपियों के बजाय पीड़ितों को ढूंढना था, क्योंकि वे शिकायत दर्ज कराने के लिए
आगे आने में हिचकिचा
रहे हैं। दरअसल,बिहार में ठगों ने पुरुषों को ठगने के
लिए गजब की तरकीब निकाली और वे इसमें सफल भी हो गए। नवादा में पुलिस ने साइबर ठगों
के फर्जी प्रेग्नेंट जॉब सर्विस का भंडाफोड़ किया है। ठग सोशल मीडिया
के जरिए पुरुषों को लुभाते थे और महिलाओं को गर्भवती करने के नाम पर लाखों रुपये
देने का झांसा भी देते थे। एक बांझ महिला को प्रेग्नेंट करें और
लाखों रुपये पाएं इस ऑफर ने कई राज्यों के बहुत से लोगों को फंसा लिया। इससे पहले
कि लोगों को एहसास होता कि उनके साथ धोखा हो रहा है।
वह उनकी गाढ़ी कमाई अपने खाते
में ट्रांसफर करा लेते थे। नवादा जिले में पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ किया है।
यह ऑफर देखने में सीधा-सादा लग रहा था, जिसमें बांझ महिलाओं के साथ सेक्स करने
और उन्हें प्रेग्नेंट करने के बदले में पैसे देने का वादा किया गया था। देश भर से सैकड़ों पुरुष ठगी का शिकार
हुए। इन पुरुषों से वादा पूरा होने से पहले तथाकथित रजिस्ट्रेशन,
होटल के किराए
और अन्य चीजों के लिए पहले पैसे देने को कहा गया। जो व्यक्ति झांसे में आ गया,
वह ठगी का शिकार
हो गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)