- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मेडिकल कॉलेज का अधिकारी बताकर करोड़ों का गबन...
Posted by : achhiduniya
18 January 2026
सिवनी के दो व्यापारियों से 4 करोड़ 66 लाख रुपये ऐंठकर फरार हुए आरोपी के खिलाफ अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने खुद को मेडिकल कॉलेज का अधिकारी बताकर भरोसा जीत लिया और फिर बड़ी रकम हड़प ली। आरोपी की पहचान स्पर्श उर्फ अंकुर अग्रवाल के रूप में हुई है। उसने खुद को सिवनी मेडिकल कॉलेज का अधिकारी बताया और कहा कि उसकी कॉलेज प्रशासन में अच्छी पकड़ है। इसी दावे के चलते व्यापारी उसके झांसे में आ गए और बिना ज्यादा शंका के रकम सौंपते चले गए। रुपये देने के बाद काफी समय बीत गया, लेकिन न तो दुकानों की नीलामी हुई और न ही मेस से जुड़ा
कोई काम मिला। जब व्यापारियों ने
आरोपी से जवाब मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। धीरे‑धीरे उसका फोन बंद हो गया और वह
संपर्क से बाहर हो गया, जिससे ठगी का शक और
पक्का हो गया। दरअसल,सिवनी के व्यापारी सुयश
अग्रवाल और रामकुमार सोहने से एक व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज में काम दिलाने के नाम
पर भारी रकम वसूल ली। आरोपी ने दावा किया कि वह कॉलेज में दुकानों की नीलामी और
मेस के लिए सामान की सप्लाई दिलवा सकता है। इसी भरोसे दोनों व्यापारियों ने अलग‑अलग
किश्तों में कुल 4 करोड़ 66 लाख रुपये उसे दे दिए।
खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद सुयश अग्रवाल और रामकुमार सोहने ने आर्थिक अपराध
प्रकोष्ठ (EOW) में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत की जांच के बाद EOW ने अंकुर अग्रवाल के
खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। FIR दर्ज होने के बाद EOW
ने
मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी अब आरोपी की भूमिका,
पैसों
के लेन‑देन और ठगी की पूरी साजिश को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के
आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
.jpeg)

