Posted by : achhiduniya 28 January 2026

गाजीपुर जिले के मनिहारी, सदर और देवकली ब्लॉक के करीब 15 से 20 गांवों में बच्चों के दिव्यांग होने का मामला सामने आया है। इन गांवों में दर्जनों बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम पाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, बच्चे जन्म के समय पूरी तरह स्वस्थ होते हैं, लेकिन चार से छह महीने की उम्र में अचानक तेज बुखार आता है। बुखार ठीक होने के बाद बच्चे न तो ठीक से बोल पाते हैं और न ही चल-फिर पाते हैं। फतेहुल्लापुर, हरिहरपुर, पठानपुर, हाला, शिकारपुर, धरी कला, अगस्ता, भोरहा, भिक्केपुर, तारडीह, गोला और रठूली समेत कई गांवों में हर गांव में लगभग 8 से 10 बच्चे इस गंभीर समस्या से पीड़ित हैं। इलाज के अभाव और आर्थिक तंगी के 
कारण परिजन बेहद परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि कुछ परिवारों को मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों को रस्सी और जंजीरों से बांधकर रखने को मजबूर होना पड़ रहा है। एक दंपति ने बताया कि उनका बच्चा पैदा होते समय बिल्कुल ठीक था। चार महीने बाद बुखार आया, उसके बाद से बच्चा कुछ समझ नहीं पा रहा। इलाज कराने के लिए पैसे नहीं हैं, बहुत परेशानी है। वहीं, बच्चों की इस पीड़ा को देखते हुए जिले के सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ राय ने पूरे मामले को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तक पहुंचाया। 
मामला राज्यपाल के संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपी है। प्राथमिक जांच में स्वास्थ्य अधिकारियों को आशंका है कि प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन और कुछ तरह के वायरल फीवर के कारण बच्चों में यह समस्या उत्पन्न हुई है। मामले में डीएम अविनाश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीएमओ और दिव्यांग कल्याण अधिकारी को जांच और बच्चों के समुचित इलाज व सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्यपाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्यपाल के विशेष कार्य अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर एम बोबडे ने जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई और रिपोर्ट सचिवालय को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ राय ने बताया कि यह सिर्फ स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि मानवता का मुद्दा है। इतने बच्चे एक साथ दिव्यांग हो रहे हैं। इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए और बच्चों को तुरंत बेहतर इलाज मिलना चाहिए। 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भागीरथ का POCSO केस में सरेंडर, तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।@ दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर VAT 25% से घटाकर 7% किया।@ NEET-UG 2026 बायोलॉजी पेपर लीक मामले की मास्टरमाइंड बॉटनी टीचर गिरफ्तार।@ आम लोगों के लिए अदालतों को चौबीसों घंटे काम करने की जरूरत: CJI @ बंगाल में भंग हुआ ममता सरकार का बनाया पुलिस कल्याण बोर्ड, 7 दिन में CM शुभेंदु अधिकारी के 7 बड़े फैसले।@ पहले कोरोना, अब युद्ध और ऊर्जा संकट,नहीं सुधरे हालात तो दशकों की उपलब्धि मिट जाएगी- पीएम मोदी।@ परिवार में तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार मिलेंगे, आंध्र प्रदेश सरकार का ऐलान। @ फर्जी GST कंपनियों का जाल-EOW की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का खेल उजागर,8 आरोपी गिरफ्तार।@ भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट जाकर वक्त बर्बाद ना करे मुसलमान पक्ष, मुस्लिम स्कॉलर। @ दिल्ली में IPL पास स्कैम में DDCA का एक बड़ा अफसर शामिल, बुक माई शो जैसे नामी ऐप भी शक के घेरे में।@ बवाल के बाद NTA में बड़ा बदलाव, दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर्स किए गए नियुक्त।@ ऊर्जा संकट के बीच बीजेपी का राष्ट्रव्यापी अभियान- पीएम मोदी की अपील पर शुरू हुआ मेरा भारत-मेरा योगदान अभियान।@ प्रयागराज की टोंस नदी में नहाने की बना रहे थे रील, 2 बच्चों समेत 3 की मौत, एक को मछुआरों ने बचाया।@ यूपी पुलिस में रीलबाजों पर एक्शन की तैयारी, डीजीपी मुख्यालय का कड़ा आदेश।@ बिहार को अदाणी ग्रुप की बड़ी सौगात, शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा नेत्र उपचार नेटवर्क।@ रोहतक PGI में 28 साल के युवक ने अंगदान कर 8 को दी नई जिंदगी, ग्रीन कॉरिडोर से एयरलिफ्ट हुए ऑर्गन।@ गुजरात में 28,200 लीटर ईंधन जब्त! पेट्रोल-डीजल माफियाओं पर सरकार का एक्शन।@ अनुराग कश्यप के ब्राह्मण टिप्पणी विवाद ने पकड़ा तूल, सूरत में दर्ज हुई शिकायत, कोर्ट तक पहुंचा मामला।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -