- Back to Home »
- Crime / Sex »
- गैर हिंदू [अहमद शेख] ने राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश की
Posted by : achhiduniya
10 January 2026
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,
आरोपी
युवक कश्मीर का रहने वाला है और उसका नाम अहमद शेख बताया जा रहा है। वह
जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। आरोप है कि वह दक्षिणी परकोटे क्षेत्र
के सीता रसोई के पास नमाज पढ़ रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले
लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू से जांच हो रही है। आरोपी
क्यों आया था, उसका क्या इरादा था। अभी इसका खुलासा नहीं हुआ
है। गौरतलब है की अयोध्या में राम मंदिर
की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला में एक विशेष समुदाय के शख्स ने राम मंदिर परिसर में
नमाज पढ़ने की कोशिश की। रोके जाने पर शख्स ने एक संप्रदाय विशेष
के नारे लगाए। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने शख्स को हिरासत में लिया है।
सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि
शख्स दक्षिणी परकोटे पर नमाज
पढ़ रहा था। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन कुछ भी
बोलने से साफ इनकार कर रहा है। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट ने भी
मौन साधा है। इस मामले की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
दरअसल,अयोध्या प्रशासन ने राम
मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज खाने की
डिलीवरी पर रोक लगा दी है, क्योंकि शिकायतें मिली
थीं कि फूड डिलीवरी कंपनियां अयोध्या शहर के आसपास के इलाके में नॉन-वेज खाना
सप्लाई कर रही हैं, जोकि पांच कोसी
परिक्रमा क्षेत्र में आता है। अयोध्या शहर के होटलों और
होमस्टे को भी चेतावनी जारी की गई है, जो कथित तौर पर अपने
मेहमानों को नॉन-वेज खाना और शराब परोस रहे थे। अयोध्या के असिस्टेंट
फूड कमिश्नर मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि हमें शिकायतें मिली थीं कि पहले से लगे
बैन के बावजूद, ऑनलाइन ऑर्डर के ज़रिए टूरिस्टों को नॉन-वेज
खाना परोसा जा रहा था। इसके बाद, ऑनलाइन नॉन-वेज डिलीवरी
पर भी बैन लगा दिया गया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)