- Back to Home »
- Politics , State News »
- MH-CM देवेंद्र फडणवीस ने बाइक रोड शो के दौरान उम्मीदवारों की की हौसला अफजाई
Posted by : achhiduniya
13 January 2026
महानगरपालिका चुनाव
के लिए प्रचार थमने से पहले नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
ने सुरक्षा घेरे में रोड शो किया। उनका रोड शो भारत माता चौक से शुरू हुआ और विविध
चौराहा होते हुए महाल के शिवाजी प्रतिमा के पास समाप्त हुआ। मुख्यमंत्री के रोड शो
के लिए नागपुर के बड़कस चौक को भव्य रूप से सजाया गया। बड़कस चौक से मात्र 200
मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
(RSS) का मुख्यालय है। महाराष्ट्र
के मुख्यमंत्री के रोड शो थोड़ी देर पहले ही आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत का काफिला भी इस
मार्ग से निकला। पूरे नागपुर से जहां-जहां से रोड शो निकला वहां पर भव्य सजावट की गई थी। प्रधानमंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष,
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र
फडणवीस, तमाम
नेताओं के पोस्टर्स लगे हुए थे और,भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहरा रहा था। महाराष्ट्र
राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)
समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव का आयोजन एक ही चरण
में 15 जनवरी
को किया जाएगा। वहीं, मतों की गिनती 16 जनवरी को की जाएगी। इन महानगरपालिकाओं में कुल 2,869
सीट के लिए वोटिंग होगी,
जिनमें बीएमसी की 227
सीट भी शामिल हैं।
चुनाव में 3.48
करोड़ से ज्यादा वोटर्स मताधिकार का
प्रयोग करने के पात्र हैं। महाराष्ट्र में BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव का प्रचार मंगलवार
को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने
नागपुर में बाइक से रोड शो किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस बाइक पर हेलमेट पहनकर रोड
शो में शामिल हुए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)