- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सावधान फेसबुक का ट्रेडिंग विज्ञापन ऐप आपकी गाढ़ी कमाई पर डाका...
Posted by : achhiduniya
13 January 2026
हैदराबाद के 38 साल के शख्स को 27 लाख रुपये गंवाने वाले पीड़ित शख्स फेसबुक
पर एक ट्रेडिंग विज्ञापन देखने के बाद और खुद को स्टॉक मार्केट ट्रेडर के रूप में
पेश करने वाले कुछ लोगों के झांसे में फंस गया। जिन्होंने उसके साथ धोखाधड़ी को
अंजाम दिया और भारी रकम ठग ली। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को एक व्हाट्सएप
ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां कई लोगों ने खुद
को एक्सपर्ट बताकर और बड़ा लाभ और तुरंत रिटर्न का आश्वासन दिया और उसे निवेश
करने के लिए राजी कर लिया। साइबर क्राइम डीसीपी ने बताया कि शुरुआत में पीड़ित को
ट्रेडिंग के लिए ADVPMA नामक मोबाइल एप्लिकेशन
डाउनलोड करने के लिए कहा गया। उसने पहले 10
हजार रुपये निवेश किए
और उसे मुनाफा भी हुआ। उसने सोचा कि और पैसे निवेश करना अच्छा विचार है। धीरे-धीरे उसने कुल 27.05
लाख
रुपये ट्रांसफर कर दिए। ऐप में मुनाफे समेत 81.69
लाख
रुपये का बैलेंस दिख रहा था, लेकिन जब पीड़ित ने
पैसे निकालने की कोशिश की तो यह विकल्प बंद था। साइबर क्राइम अधिकारी ने आगे बताया
कि व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वालों ने प्रोसेसिंग और टैक्स के लिए 50
लाख
रुपये की अतिरिक्त मांग की। शक और ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने हैदराबाद पुलिस
से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों
ने सलाह दी है,कि इस तरह की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930
पर या
आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से दें।
.jpeg)
.jpeg)