Posted by : achhiduniya 01 January 2026

NCP [नेशनल सिटीजन पार्टी] के पार्टी संयोजक नाहिद इस्लाम ने रविवार रात करीब 8 बजे ढाका में पार्टी के अस्थायी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन की पुष्टि की. नाहिद ने कहा कि NCP ने शुरू में सभी 300 संसदीय सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन उस्मान हादी की हत्या ने देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। द ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार नेशनल सिटीजन पार्टी की केंद्रीय समिति के कुल 122 सदस्यों ने जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन के लिए समर्थन करते हुए संयोजक नाहिद इस्लाम को पत्र सौंपे हैं,लेकिन इससे पहले, NCP के 30 संस्थापक सदस्यों ने धमकी दी थी कि अगर पार्टी जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन पर आगे बढ़ती है तो वे इस्तीफा दे देंगे। रिपोर्ट के अनुसार लेटर में जमात और उसके छात्र विंग, इस्लामी छात्र शिबिर पर जुलाई विद्रोह के बाद से विभाजनकारी राजनीति में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया। 
इन नेताओं ने कहा कि जमात अन्य पार्टियों के भीतर जासूसी करती है, NCP की महिला नेताओं के चरित्र पर कीचड़ उछालती है और उससे धर्म-आधारित सामाजिक फासीवाद बढ़ने का खतरा है। गौरतलब है की बांग्लादेश में चुनावी सर्गरमी तेज हो गई है। फरवरी में होने जा रहे चुनाव के लिए 29 दिसंबर को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख थी। इस डेडलाइन के ठीक पहले बांग्लादेश पर पकड़ बनाती कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी और शेख हसीनो को सत्ता से बाहर करने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले छात्र नेताओं के बीच फूट सामने आ गई।
दरअसल इन छात्र नेताओं ने मिलकर नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) बनाई है,जिसने नॉमिनेशन खत्म होने से ठीक एक दिन पहले, रविवार को घोषणा की कि वह औपचारिक रूप से बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के साथ हाथ मिला रही है। हालांकि अत्यधिक विवादास्पद फैसले के बाद पार्टी के भीतर फूट पड़ गई है,कई छात्र नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के ज्वाइंट चीफ कॉर्डिनेटर तुहिन ने कहा कि इस असहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 30 नेताओं में से 16- 17 को मना लिया गया है,उन्होंने चिंताएं जताई थीं,लेकिन अंततःपार्टी के फैसले का समर्थन किया,लेकिन इसके इतर पार्टी के कई नेताओं ने अपना इस्तीफा दे भी दिया है। NCP केंद्रीय समिति के संयुक्त सदस्य सचिव मीर अरशदुल हक ने गुरुवार को यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उन्हें विश्वास नहीं है कि विद्रोह में जो वादे किए गए थे, वो इस पार्टी के भीतर से पूरे किए जा सकेंगे। एक अलग फेसबुक पोस्ट में, पार्टी के पूर्व सलाहकार महफूज आलम - जिन्हें कोई औपचारिक पद नहीं होने के बावजूद पार्टी के प्रमुख विचारकों में से एक माना जाता है - ने कहा कि वह इस NCP के साथ नहीं हैं। द ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार आलोचकों का कहना है कि NCP के भीतर से महफूज आलम और गठबंधन के फैसले का विरोध करने वाले अन्य नेताओं का एक अलग गुट उभर सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एकनाथ शिंदे की शिवसेना का मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर किए गए दावों से बीजपी नेताओं में नाराजगी-सूत्र।@ मुंबई एयरपोर्ट पर सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़, बैंकॉक से लौट रहीं दो महिलाएं पकड़ी गईं।@ मौनी अमावस्या स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।@ प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रदीप गोलू गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।@ उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम-दिल्ली UP के 5 एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 95 ट्रेनें लेट।@ AIMIM के टिकट पर 6 हिंदू-बौद्ध उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में दर्ज की जीत।@ अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज।@ 22 करोड़ का जुर्माना, CEO को चेतावनी,इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन।@ बीजेपी ने पैसों के दम पर चुनाव जीता, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उद्धव का बड़ा आरोप।@ धधकती आग, दम घोंटने वाला धुआं-इंडियन आर्मी का ये रोबोट हर चुनौती पार कर सकता है।@ इज्जत और हिस्सेदारी मिलेगी तो BMC में उद्धव-कांग्रेस का साथ देंगे, ओवैसी की दो टूक।@ UK में Amazon के वेयरहाउस में फैली TB की बीमारी, यूनियन ने की तुरंत बंद करने की मांग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -