- Back to Home »
- Crime / Sex , State News »
- 160 करोड़ की एफ़डी गायब, ऊर्जा विभाग, झारखंड सरकार की...
Posted by : achhiduniya
01 February 2026
झारखंड के
जमशेदपुर पश्चिम सीट से विधायक सरयू राय के दावे के अनुसार-ऊर्जा विभाग के लगभग 160
करोड़ रुपये कैनरा
बैंक और एक अन्य बैंक में जमा कराए गए थे। हालांकि,जब ऊर्जा विभाग के अधिकारी संबंधित बैंक
में राशि की पुष्टि करने पहुंचे तो बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से कहा कि विभाग के
नाम से कोई भी राशि जमा नहीं है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने ने सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री
से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। विधायक सरयू राय ने इस घटना को गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए कहा कि
यदि विभाग की इतनी बड़ी राशि बैंक खातों में दर्ज नहीं है तो यह बड़ा घोटाला हो
सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह
आगामी विधानसभा सत्र में सवाल उठाएंगे और सरकार से जवाब
मांगेंगे। सरयू राय ने कहा
कि जनता के पैसे के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सच्चाई
सामने आनी चाहिए। फिलहाल ऊर्जा विभाग या संबंधित बैंकों की ओर से इस मामले में कोई
आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सरयू राय ने आगे कहा-झारखंड सरकार का ऊर्जा
विभाग गत चार माह से अधिक समय से बिना सचिव के चल रहा है, कोई प्रभारी भी नहीं है। होल्डिंग कंपनी
ऊर्जा विकास निगम में सीएमडी नहीं है, वितरण में एमडी नहीं है। फिर भी विभाग चल रहा है,
विभाग का बजट बन रहा
है। विभाग उपलब्धियां हासिल कर रहा है, प्रबंधन का कमाल है।

