- Back to Home »
- Crime / Sex »
- नकली जीरा सौंफ पर सीमेंट और रसायन का लेप लगाकर बनाया जा …
Posted by : achhiduniya
01 February 2026
ग्वालियर शहर
के बहोड़ापुर थाना इलाके की पुलिस ने मेहसाणा गुजरात के रहने वाले विमल कुमार पटेल की शिकायत पर
शिव पुजारी ब्रांड के नकली जीरे से भरी 46 बोरियों को जप्त किया है। यह जीरा सौंफ पर
सीमेंट और रसायन का लेप लगाकर बनाया जा रहा था। जब पुलिस को नकली जीरा बनाने वाले
कारोबारियों की भनक लगी तो पुलिस ने कार्रवाई की। जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
गया है,
उनमें हितेश सिंघल,
मनोज और टीटू
अग्रवाल शामिल है। शिव पुजारी ब्रांड के हूबहू पैकेजिंग सामग्री छपवाकर घटिया
क्वालिटी का जीरा उनके नाम से बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत मेहसाणा के कारोबारी
विमल कुमार ने की थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही
मार्केट में खपाए गए नकली जीरा को लेकर जानकारी हासिल कर रही है। पकड़े गए जीरे की
अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने कोल्ड स्टोर के मालिक
समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन एक आरोपी फरार है।


