Posted by : achhiduniya 22 March 2026

राजस्थान के टोंक जिले में ईद से पहले एक हाफिज का क्रूर रुप सामने आया है, जिसने रमजान के पाक महीने में मस्जिद के ही बाथरूम में एक अधेड़ नमाजी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। फिलहाल गंभीर हालत में अधेड़ व्यक्ति का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के दौरान सामने आया है कि टोंक जिले के डिग्गी थाना इलाके के कलमंडा में सुबह नमाजी बाथरूम में गया तो आरोपी ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। पीड़ित जलता हुआ बाहर भागा। इसके बाद आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की पहचान 48 वर्षीय व्यक्ति हकीम पिंजारा मस्जिद के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान 25 वर्षीय हाफिज अब्दुल रसीद के रूप में हुई है, जो  जोधपुर के बिलाड़ा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार आरोपी हफीज पहले से ही बाथरूम में मौजूद था। वहीं, जब पीड़ित वहां पहुंचा तो उसने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई। आग से बुजुर्ग हकीम गम्भीर रूप से झुलस गया। आरोपी हाफिज अब्दुल ने हकीम पिंजारा पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया और मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग व्यक्ति की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर दौड़े और अधजली हालत में बाहर निकाला। डिग्गी थाना पुलिस को सूचना दी तो थानाधिकारी गोपाल चौधरी ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की। गम्भीर हालत में झुलसे अधेड़ व्यक्ति को मालपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजूक होने पर चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया। फिलहाल पीड़ित की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने बताया है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी हाफिज अब्दुल किसी बाइक को लेकर फरार हुआ है जिसकी पहचान भी की जा चुकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ईद के ठीक पहले हुए मस्जिद में इस विवाद के बाद अब सवाल उठ रहे है कि आखिर ऐसा क्या विवाद हुआ जो हाफिज अब्दुल ने जिंदा जलाने की कोशिश तक कर दी। क्या इस पूरे विवाद के पिछे कोई बड़ी वजह है, जिसके सामने आने के डर से अब्दुल रशीद ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस के लिए यह एक बड़ी पहेली बनी हुई है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -