Posted by : achhiduniya 22 March 2026

बिहार में एक जगह ऐसी भी है, जहां भूतों का मेला लगता है। ये 100 साल पुरानी परंपरा है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग बिहार के रोहतास जिले में आते हैं। जहां दुनिया विज्ञान और तकनीक के नए शिखर छू रही है, इंसान चांद और मंगल तक पहुंच चुका है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मानव अस्तित्व को चुनौती दे रहा है, वहीं दूसरी ओर बिहार के रोहतास जिले में एक ऐसी परंपरा आज भी जीवित है, जो आधुनिक सोच को चुनौती देती है। यहां आज भी भूत-प्रेत और आत्माओं में गहरा विश्वास देखने को मिलता है। रोहतास जिले के संझौली प्रखंड स्थित घिन्हू ब्रह्म स्थान में हर साल चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के दौरान एक अनोखा और रहस्यमयी मेला लगता है, जिसे स्थानीय लोग भूतों का मेला कहते हैं। चैत्र नवरात्र के नौ दिनों तक चलने वाला यह मेला करीब 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला होता है। यहां का माहौल किसी सामान्य धार्मिक मेले जैसा नहीं, बल्कि रहस्यमय और कई बार डरावना महसूस होता है। चारों 
ओर चीख-पुकार, अजीब हरकतें और तांत्रिकों द्वारा किए जा रहे तंत्र-मंत्र के बीच लोग भूत-प्रेत को शांत कराने आते हैं। घिन्हू ब्रह्म स्थान पर लगने वाला यह मेला सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को भी आकर्षित करता है। मान्यता है कि यहां आने से भूत-प्रेत और नकारात्मक शक्तियों का असर खत्म हो जाता है। मेले का दृश्य बेहद विचित्र और डरावना होता है। चारों तरफ चीख-पुकार, तांत्रिकों के मंत्रोच्चार और लोगों की अजीब हरकतें, यह सब मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां महिलाओं की संख्या अधिक होती है और वह अजीब हरकतें करती दिखती हैं। कई महिलाएं खुले बालों के साथ चीखती-चिल्लाती नजर आती हैं। कोई दौड़ रही होती है, तो कोई जमीन पर लोटती हुई दिखाई देती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इन महिलाओं पर भूत सवारहोता है और वे उसी के प्रभाव में ये हरकतें करती हैं। इस दौरान तांत्रिक उन्हें नियंत्रित करने और भूत उतारने की कोशिश करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मेला करीब 100 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है। साल में दो बार, चैत्र और शारदीय नवरात्र में, यहां भारी भीड़ जुटती है। मेले में आने वाले ज्यादातर लोग आर्थिक रूप से कमजोर तबके से होते हैं, जो अपनी समस्याओं का समाधान यहां तलाशते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एक लाख टन से ज्यायदा क्रूड ऑयल लेकर लेकर भारत पहुंचा रूसी जहाज एक्वाो टाइटन।@ ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, शाम को सीनियर मंत्रियों संग होगी बैठक।@ मुंबई-दिल्ली् पर बिना सोचे-समझे हमला कर देंगे: पूर्व पाकिस्ताानी राजनयिक का भड़काऊ बयान।@ हिमालय के ग्लेशियर में दोगुनी रफ्तार से खत्म हो रही बर्फ, यह दो अरब लोगों के लिए खतरे की घंटी: रिपोर्ट।@ उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) सांसदों को एकजुट रखने की कवायद, नाराजगी दूर करने के लिए बुलाई मीटिंग। @ 4 लाख तो मैं अपने कुत्तों पर खर्च करता हूं,जस्टिस दत्ता ने सुनाया पूर्व CJI का एक रोचक किस्सा।@ बिहार-महिला कांस्टेबल का बाथरूम में मिला शव, ईद पर सुरक्षा व्यतवस्थार में थी तैनाती।@ हम छुट्टियों में भी जजमेंट लिख रहे होते हैं, सुप्रीम कोर्ट की बार एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस में जजों का छलका दर्द।@ पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम, सरकार का प्रमुख रहते सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ यूट्यूब से ली ट्रेनिंग और करने लगा अवैध लिंग जांच, गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़।@ जंग में अरबों फूंक चुके ट्रंप एयरपोर्ट कर्मियों को नहीं दे पा रहे सैलरी।@ सोनम वांगचुक आज पहुंच रहे लद्दाख, आंदोलन को मिल सकती है नई रफ्तार!।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -