Posted by : achhiduniya 29 March 2026

विवाद के दौरान, मस्जिद के बाहर जमकर लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर पथराव किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग खुलेआम मारपीट और पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लाठी-डंडों की चोट और पत्थर लगने से झगड़े के दौरान कई लोग घायल हो गए। दरअसल,यूपी के बुलंदशहर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। यहां के कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र के ड्ढोरी वाले मोहल्ले में मस्जिद में इमाम रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच 
गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष मस्जिद में नया इमाम नियुक्त करना चाहता था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की बात कही जा रही है। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल चाहे जो भी लोग हों, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूरोप में KitKat की चोरी, 12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार ले उड़े चोर; कंपनी के प्रवक्ता ने की चोरों की तारीफ!।@ चारधाम यात्रा में बिना ग्रीन कार्ड बनाये वाहनों की नो एंट्री, कमर्शियल वाहनों के लिए जरूरी ग्रीन कार्ड।@ ठगी के शिकार लोगों के पैसे लौटाएगी ईडी, PACL घोटाले की 15,582 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम।@ नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द, हमारे लिए देश जरूरी- संसद में बोले गृह मंत्री अमित शाह।@ UP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान भी हटाए गए।@ किसान नेता राकेश टिकैत गिरफ्तार, भुवनेश्वर में पैदल मार्च के बीच में उठा ले गई पुलिस, कार्यकर्ताओं में आक्रोश।@ ईरान युद्ध के बीच दिल्ली में सेमिनार, वकील-फौजी-प्रोफेसर सबने कहा- अमेरिका की कार्रवाई गलत।@ पुरी समुद्र तट पर दर्दनाक हादसा, नहाते समय तेज लहरों में बहकर दो पर्यटकों की मौत।@ कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 3 अस्पतालों पर छापेमारी, लखनऊ से आते थे डॉक्टर।@ होर्मुज को खोलो और जल्द समझौता करो, नहीं तो तबाह कर दूंगा', ईरान को डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी।@ सूडान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक, 70 से अधिक लोगों का बेरहमी से किया कत्ल; कई घायल।@ रसोई गैस की कालाबाजारी करने वाले 10 लोग गिरफ्तार, 414 कमर्शियल सिलेंडर जब्त।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -