- Back to Home »
- Crime / Sex »
- KBC में पहुंची घोटालेबाज महिला तहसीलदार गिरफ्तार
Posted by : achhiduniya
29 March 2026
महिला तहसीलदार पर 2.5
करोड़ रुपये के बाढ़ राहत घोटाले
का आरोप लगा है। फिलहाल आरोपी महिला
तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस घोटाले में कथित संलिप्तता
के आरोप में महिला तहसीलदार को गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार
किया गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृता सिंह तोमर को साल 2021
में बड़ौदा तहसील में हुए घोटाले
के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक अदालत में
पेश किए जाने के बाद अमृता सिंह तोमर को शिवपुरी
की जेल में रखा गया है। अधिकारियों ने ही बताया कि अमृता सिंह तोमर ने कौन बनेगा
करोड़पति में
प्रतियोगी के रूप में 50 लाख रुपये जीते थे। इसी प्रकार के एक अन्य मामले में मिर्जापुर जिले
से एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। यहां देहात कोतवाली क्षेत्र में
भ्रष्टाचार रोधी दल ने बुधवार को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जूनियर
इंजीनियर को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार रोधी दल ने
सिंचाई विभाग की बाणसागर परियोजना में तैनात कनिष्ठ अभियंता मुसाफिर सिंह यादव को
ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का बिल स्वीकृत करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत
लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार
निवारण अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

